मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

COVID-19 की दूसरी लहर में हुई गलतियों को सरकार को ठीक करना होगा, सिस्टम की नाकामी के कारण किसी की मौत ना हो: राहुल गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि,''हमने व्हाइट पेपर विस्तृत में तैयार किया है इसका लक्ष्य ये नहीं कि सरकार ने विभिन्न गलतियां की। बल्कि देश को तीसर…

COVID-19 की दूसरी लहर में हुई गलतियों को सरकार को ठीक करना होगा, सिस्टम की नाकामी के कारण किसी की मौत ना हो: राहुल गांधी
COVID-19 की दूसरी लहर में हुई गलतियों को सरकार को ठीक करना होगा, सिस्टम की नाकामी के कारण किसी की मौत ना हो: राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि,''हमने व्हाइट पेपर विस्तृत में तैयार किया है इसका लक्ष्य ये नहीं कि सरकार ने विभिन्न गलतियां की। बल्कि देश को तीसरी लहर के लिए तैयार करने में मदद करने के लिए है। देश में तीसरी लहर आने वाली है इसलिए हम सरकार से फिर कह रहें कि उनको इसके लिए पूरी तैयारी करनी चाहिए|



राहुल गांधी ने कहा कि,''"दूसरी लहर में हुई गलतियों को सरकार को ठीक करना होगा। पूरा देश जनता है कि तीसरी लहर आएगी, इसी लिए हम एक बार फिर कह रहे हैं कि सरकार को उसके लिए पूरी तैयारी करनी चाहिए। "हमारा उद्देश्य सरकार को सलाह देने का है। जिससे कि पहली और दूसरी लहर के बीच जो गलतियां हुई वह दूसरी और तीसरी लहर के बीच ना हो।  सिस्टम की नाकामी के कारण किसी की मौत ना हो। "




प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि,''मौजूदा समय में लोगों के जीवन मरण का सवाल है। केंद्र सरकार को बिना किसी भेदभाव के राज्यों को वैक्सीन देना चाहिए। बीजेपी और कांग्रेस यहां नहीं होना चाहिए।




कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि,'व्हाइट पेपर का लक्ष्य तीसरी लहर के लिए तैयारी है ताकि तीसरी लहर जब आए तब लोगों को आसानी से ऑक्सीजन, दवाईयां , अस्पताल में बेड मिल जाएं। कोरोना सिर्फ बायोलॉजिकल बीमारी नहीं है बल्कि इकोनॉमिकल सोशल बीमारी है इसलिए सरकार को गरीब लोगों को आर्थिक सहायता देनी की जरूरत है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।