मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti News: शहीदों के परिजनों के साथ विधायक ने किया 18 स्मृति द्वारों का उद्घाटन, कहा- देश की आजादी में शहीदों का बहुत बड़ा योगदान

बस्ती: हर्रैया विधानसभा के परसरामपुर विकासखण्ड के अंतर्गत 1 करोड़ 49 लाख की लागत से बने 18 स्मृति द्वारों का उद्घाटन बुधवार को किया गया। हर्रैया विधायक अजय सिंह ने संबंधित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एव…

Basti News: शहीदों के परिजनों के साथ विधायक ने किया 18 स्मृति द्वारों का उद्घाटन, कहा- देश की आजादी में शहीदों का बहुत बड़ा योगदान
Basti News: शहीदों के परिजनों के साथ विधायक ने किया 18 स्मृति द्वारों का उद्घाटन, कहा- देश की आजादी में शहीदों का बहुत बड़ा योगदान | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: हर्रैया विधानसभा के परसरामपुर विकासखण्ड के अंतर्गत 1 करोड़ 49 लाख की लागत से बने 18 स्मृति द्वारों का उद्घाटन बुधवार को किया गया। हर्रैया विधायक अजय सिंह ने संबंधित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं महापुरुषों के परिजनों को सम्मानित करके और उनके साथ स्मृति द्वारों का उद्घाटन किया।



 परसरामपुर विकासखण्ड के मड़रिया चौराहे पर सरदार वल्लभभाई पटेल स्मृति द्वार, नारायणपुर में काली प्रसाद स्मृति द्वारा, जगदीशपुर में मोतीलाल कुर्मी स्मृति द्वार, भैसहा में अमर सिंह स्मृति द्वार, अहिरौली में गोमती पाण्डेय स्मृति द्वार, सलेमपुर पाण्डेय में देवता कुमार स्मृति द्वार, परशुरामपुर में गया प्रसाद स्मृति द्वार, तलहवापुर में युगल सिंह स्मृति द्वार, ब्लॉक के बगल महावीर कलवार गुप्ता एवं ईदन बख्श स्मृति द्वार, सिकंदरपुर रोड पर माता प्रसाद गुप्ता तथा रामबरन स्मृति द्वार, बरहापुर पाण्डेय में युगल किशोर गुप्ता, ज्ञान दास गुप्ता तथा रामबरन गुप्ता स्मृति द्वार, धर्मपुर में जानकी सिंह और झिनकाई सिंह स्मृति द्वार, ठाकुरपुर में रामकिशोर स्मृति द्वार, मखौड़ा धाम पर भगवान श्री राम की उद्भावस्थली मखधाम मखौड़ा द्वार, टेढ़ाघाट महाराजा बिजली पासी स्मृति द्वार, कोहरायें चौराहा पर डॉ भीमराव अंबेडकर स्मृति द्वारा, जगदीशपुर में पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप नारायण पाण्डेय (कोट साहब) स्मृति द्वार सहित कुल 18 स्मृति द्वारों का उद्घाटन किया गया।  


विधायक अजय सिंह ने कहा कि देश के महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा देश के लिए किए गए त्याग, बलिदान और उनका जो देश की रक्षा में योगदान रहा है उसके लिए हम सभी देशवासी आजीवन ऋणी हैं। देश की आजादी में शहीदों का बहुत बड़ा योगदान रहा है उन्हीं के साहस और पराक्रम के कारण पूरे देशवासी आजादी की सांस ले रहे हैं।


  इस अवसर पर श्रवण तिवारी, अरविंद सिंह, अखिलेश सिंह, राममणि मिश्र, पंकज मिश्रा, सोनू सिंह, विनोद गुप्ता, राम ललित पाण्डेय, वीरू सिंह, बिक्कू जगत मोहन सिंह, पप्पू वर्मा, पंचम वर्मा, सुनील त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, नंदन सिंह, बृजेश मिश्र कन्हैया गुप्ता, बड़े सिंह, योगेन्द्र तिवारी, रंजय कनौजिया,  रघुनाथ सिंह, जय प्रकाश सिंह, अनजान सिंह, सरोज मिश्र बाबा, सिद्धांत मिश्र, आशीष गुप्ता, शिखर सिंह, अतुल तिवारी, मुकेश वर्मा, अखिलेश पाण्डेय, अनुराग सिंह, प्रियांशु सिंह, भरत सिंह, निर्मल सिंह, सुधांशु पाण्डेय, सुनील वर्मा, मनोज सिंह, पप्पू वर्मा, रणबहादुर सिंह, राम औतार पटवा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।




रिपोर्ट- शिव कुमार चौधरी


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अगस्त 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।