मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Basti News: 204 शिक्षकों का तीन दिवसीय गणित किट प्रशिक्षण संपन्न

बस्ती: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में बुधवार को प्रथम बैच के 204 शिक्षकों का तीन दिवसीय गणित किट प्रशिक्षण संपन्न हुआ। सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण पत्र दिया गया…

Basti News: 204 शिक्षकों का तीन दिवसीय गणित किट प्रशिक्षण संपन्न
Basti News: 204 शिक्षकों का तीन दिवसीय गणित किट प्रशिक्षण संपन्न | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में बुधवार को प्रथम बैच के 204 शिक्षकों का तीन दिवसीय गणित किट प्रशिक्षण संपन्न हुआ। सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण पत्र दिया गया। 



किट का सही प्रयोग ही प्रशिक्षण की सार्थकता- संजय शुक्ल

प्रशिक्षण के समापन अवसर पर डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने प्रतिभागी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण सही मायने में तभी सार्थक है जब गणित किट का सही प्रयोग कक्षाओं में किया जाय। इसलिए हमें पूर्ण विश्वास है कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण में आप सबने गणित किट के उपयोग के बारे में जो सीखा है उसे अपनी कक्षाओं तक पहुंचाकर प्रशिक्षण के उद्देश्य को पूरा करेंगे। 


'......बुनियादी शिक्षा को और मजबूत करें'

प्रशिक्षण के नोडल प्रवक्ता अलीउद्दीन खान ने कहा कि प्रशिक्षकों द्वारा गणित किट के संबंध में जो सिखाया गया है वह बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए इसे अपने-अपने विद्यालयों मे उतारकर बुनियादी शिक्षा को और मजबूत करें। प्रशिक्षण के अन्तिम दिन संदर्भदाता हरेंद्र यादव, बालमुकुंद और अनूप सिंह ने ज्यामिति आकृतियों की पहचान एवं निर्माण, क्षेत्रमिति की अवधारणा, तार्किक चिंतन, गतिविधियां, समेकन आदि के बारे विस्तृत जानकारी दिया।



  इस अवसर पर डॉ गोविन्द प्रसाद, शशिदर्शन त्रिपाठी, सरिता चौधरी, वर्षा पटेल, वन्दना चौधरी, रविनाथ त्रिपाठी, इमरान खान, कल्याण पाण्डेय, कुलदीप चौधरी, अमनसेन, विवेक कान्त पाण्डेय, कुलदीप सिंह, रत्नेश कुमार गुप्ता, पीयूष मिश्र, लवकुश त्रिपाठी, गोपाल दूबे, सचिन पाण्डेय, मधुसूदन तिवारी, अरुण दूबे, शिव कुमार त्रिपाठी, धनंजय दूबे, रजनीश शर्मा, विवेक कुमार, मेराज अहमद, विजय चौधरी, निशांत मिश्र, मो. सलाम, संजय, लाल महेश मौर्या, शशिकांत, अंशू शुक्ला, ममता गुप्ता, अज्ञाराम वर्मा, मधु वर्मा, राजेश कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।



रिपोर्ट- शिव कुमार चौधरी


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अगस्त 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।