बस्ती: विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री से की चर्च कम्पाउंड की दुकानें खोलने की मांग
बस्ती : भारतीय जनता पार्टी के रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मांग किया है कि दीवानी कचहरी स्थित चर्च कम्पाउन्ड में जिला प्रशासन द्वारा सील पक्की दुकानों को खुलवा दिया…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
बस्ती: विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री से की चर्च कम्पाउंड की दुकानें खोलने की मांग — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती : भारतीय जनता पार्टी के रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मांग किया है कि दीवानी कचहरी स्थित चर्च कम्पाउन्ड में जिला प्रशासन द्वारा सील पक्की दुकानों को खुलवा दिया जाय जिससे व्यापारी अपना कार्य कर सकें| भेजे पत्र में विधायक संजय ने कहा है कि जिला प्रशासन ने बिना कोई नोटिस दिये दीवानी कचहरी स्थित चर्च कम्पाउन्ड स्थित दुकानों को सील कर दिया था। व्यापारियों ने दुकानों को खुलवाने के लिये लम्बा संघर्ष किया।
इस सम्बन्ध में जिला प्रशासन द्वारा डीजीसी रेवन्यू से विधिक राय मांगा गया था जो प्रशासन को प्रेषित किया जा चुका है इसके बावजूद अभी तक दुकानों को खोले जाने हेतु प्रशासन स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गई न तो व्यापारियों को कोई सन्तोषजनक उत्तर ही दिया जा रहा है|
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में विधायक संजय ने कहा है कि पिछले कई माह से दूकानों के बंद होने के कारण व्यापारी बेरोजगार और उनका परिवार भुखमरी के कगार पर हैं। चर्च द्वारा आवंटित कुल 15 दुकानदारो में से दो दुकानदारों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो चुकी है, उनके परिवारों की स्थिति दयनीय है। दुकाने बंद हैं लेकिन बिजली का बिल, जीएसटी आदि बढ रहा है, यह व्यापारियों के हित में नही है। विधायक संजय ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि जनहित में बंद दुकानों को खुलवाये जाने हेतु प्रशासन को निर्देश दिया जाय। यह जानकारी विधायक संजय प्रताप के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने दी है
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 12 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।