जनता के विश्वास पर खरा उतरें नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य- संजय प्रताप जायसवाल
बस्ती: सल्टौआ ब्लाक से चुने गये सभी नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों का स्वागत किया गया। सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्बोधित करते हुए रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा की जनता ने क्षेत्र…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
जनता के विश्वास पर खरा उतरें नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य- संजय प्रताप जायसवाल | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: सल्टौआ ब्लाक से चुने गये सभी नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों का स्वागत किया गया। सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्बोधित करते हुए रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा की जनता ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बड़ी जिम्मेदारी दी है। सभी चुने हुए सदस्यों को जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। ब्लाक पर होने वाली बैठकों में अपने सुझाावों को रखें, विकास कार्यों में रचनात्मक सहयोग करें। जिससे जनता को विकास कार्यों का लाभ मिल सके।
सल्टौआ गोपालपुर क्षेत्र पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों को सम्मानित करते हुए कहा की पिछड़े ब्लाक के तमगे को हटा देना ही आपकी जीत का ध्येय होना चाहिए इस मौके पर भाजपा नेता दुष्यंत विक्रम सिंह ने कहा की सल्टौआ गोपालपुर की जनता ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों के उपर जो भरोसा जताया है।
उसे पूरा करने के लिए सभी सदस्यों को आपसी मतभेद भुलाकर रचनात्मक सहयोग कर विकास की रेखा खींचना चाहिए। विकास कार्यों में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जनता का विश्वास किसी भी कीमत पर टूटना नहीं चाहिए। इसके लिए सभी सदस्यों को आपसी सहमति के आधार पर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग करना होगा जिससे सल्टौआ ब्लाक के उपर पिछड़ेपन के लगे दाग को मिटाया जा सके|
रिपोर्ट- सोमनाथ सोनकर
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 7 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।