मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती मेडिकल कालेज में बनाया जायेगा आक्सीजन का स्टोर: डीएम ने दिए ये निर्देश

बस्ती: जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल आज यानी शुक्रवार को पहुची मेडिकल कालेज। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने महर्षि वशिष्ठ राजकीय मेडिकल कालेज पहुॅचकर आक्सीजन की व्यवस्था का जायजा लिया। महर्षि वशिष्ठ राजकीय…

बस्ती मेडिकल कालेज में बनाया जायेगा आक्सीजन का स्टोर: डीएम ने दिए ये निर्देश
बस्ती मेडिकल कालेज में बनाया जायेगा आक्सीजन का स्टोर: डीएम ने दिए ये निर्देश — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल आज यानी शुक्रवार को पहुची मेडिकल कालेज। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने महर्षि वशिष्ठ राजकीय मेडिकल कालेज पहुॅचकर आक्सीजन की व्यवस्था का जायजा लिया। महर्षि वशिष्ठ राजकीय मेडिकल कालेज में आक्सीजन का स्टोर बनाया जायेगा तथा यही से सभी सीएचसी/पीएचसी एवं कोविड डेडीकेटेड अस्पतालों को आक्सीजन की आपूर्ति की जायेंगी|




CM अग्रवाल ने इसके प्रभारी डाॅ0 सोमेश को निर्देश दिया कि आक्सीजन की नियमित आपूर्ति बनायी रखी जाय। इसके लिए निर्धारित डीपो खलीलाबाद को समय से डिमाण्ड भेज दिया जाय तथा इसकी आपूूर्ति भी समय से सुनिश्चित की जाय। उन्होने कहा कि जिले में मेडिकल कालेज में आक्सीजन का स्टोर बनाया जायेगा तथा यही से सभी सीएचसी/पीएचसी एवं कोविड डेडीकेटेड अस्पतालों को आक्सीजन की आपूर्ति की जायेंगी। 




 उल्लेखनीय है कि जिले में ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी ने पूर्व में ही उप जिलाधिकारी सदर की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है, जो ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराएगी। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ0 सोमेश को इस पूरी व्यवस्था के लिए नोडल भी नामित किया है। 



जिलाधिकारी ने कहा कि ऑक्सीजन की आपूर्ति एक महत्वपूर्ण कार्य है, जो कोविड-19 के मरीजों के जीवन के साथ जुड़ा है। ऑक्सीजन व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा समय से इसे सुनिश्चित कराएं।



 निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डाॅ0 नवनीत कुमार, सीएमओ डाॅ0 अनूप कुमार, डाॅ0 जीएम शुक्ला, डाॅ0 सोमेश, एसीएमओ डाॅ0 सीके वर्मा, जिला कृषि अधिकारी संजेश श्रीवास्तव, डीपीआरओ विनय कुमार उपस्थित रहें।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।