मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: पैकोलिया पुलिस ने सुसाइड करने जा रही 26 वर्षीय महिला को दरवाजा तोड़कर बचाया

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में आत्मदाह करने जा रही 26 वर्षीय एक महिला को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सही मौके पर पहुंचकर बचा लिया | पैकोलिया थाना क्षे…

बस्ती: पैकोलिया पुलिस ने सुसाइड करने जा रही 26 वर्षीय महिला को दरवाजा तोड़कर बचाया
बस्ती: पैकोलिया पुलिस ने सुसाइड करने जा रही 26 वर्षीय महिला को दरवाजा तोड़कर बचाया — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में आत्मदाह करने जा रही 26 वर्षीय एक महिला को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सही मौके पर पहुंचकर बचा लिया | पैकोलिया थाना क्षेत्र के कुर्दा गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर 26 वर्षीय महिला अनपूर्णा ने जान देने का मन बना लिया था। 



कुर्दा गांव की रहने वाली 26 वर्षीय अनपूर्णा पत्नी दीपचंद अपने घर में कमरा बंद कर आग लगा कर जान देने की कोशिश कर रही थी| घरवालों ने पैकोलिया पुलिस को कॉल कर सूचना दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पैकोलिया थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने आत्महत्या करने जा रही अनपूर्णा को बचा लिया| एसएचओ गजेंद्र प्रताप सिंह ने दरवाजा तोड़कर महिला की जान बचाई|



आज दिन बृहस्पतिवार को ग्राम कुर्दा से थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह को सूचना प्राप्त हुई| एक महिला अपने घर में कमरा बंद कर आग लगा कर जान देने की कोशिश कर रही है| सूचना मिलते ही सभी कार्यों को छोड़कर आनन-फानन पैकोलिया थानाध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह व चौकी इंचार्ज हरीराय और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए|



जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो उसने महिला को एक कमरे के अंदर बंद पाया| जो कथित तौर पर आग लगा कर जान देने की कोशिश कर रही थी| पैकोलिया थानाध्यक्ष ने दरवाजा तोड़ा और उसे आत्मदाह करने से रोक दिया व समय रहते उसकी जान बचा ली| पैकोलिया थानाध्यक्ष ने बताया,'' महिला (अनपूर्णा पत्नी दीपचंद) की तहरीर पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।