मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: 3 मजदूरों की मौत मामले में पुलिस ने 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, ट्रक बरामद

बस्ती: यूपी के बस्ती जिले में एसपी हेमराज मीना के निर्देश पर पुलिस को मिली सफलता। मज़दूरों के मरने का पुलिस ने किया खुलासा।मज़दूरों से ट्रक ड्राइबर का हुआ था झगड़ा।खाने की बात को लेकर ट्रक ड्राइबर का मज़…

बस्ती: 3 मजदूरों की मौत मामले में पुलिस ने 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, ट्रक बरामद
बस्ती: 3 मजदूरों की मौत मामले में पुलिस ने 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, ट्रक बरामद — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: यूपी के बस्ती जिले में एसपी हेमराज मीना के निर्देश पर पुलिस को मिली सफलता। मज़दूरों के मरने का पुलिस ने किया खुलासा।मज़दूरों से ट्रक ड्राइबर का हुआ था झगड़ा।



खाने की बात को लेकर ट्रक ड्राइबर का मज़दूरों से हुआ था झगड़ा। हरैया थानाध्यक्ष सर्वेश रॉय ने टीम के साथ घटना में शामिल 2 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार।




पुलिस ने अभियुक्त गणेश शंकर गिरी, रघुवर सिंह को किया गिरफ्तार| धारा 279/337/338/304/120B IPC व धारा 188 mv Act के तहत दर्ज था मुकदमा।




पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 1 ट्रक, 1 स्कार्पियों, 1 मोबाइल किया बरामद। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 राहुल गुप्ता , महेन्द्र यादव, का0 कामरान खाँ, सौरभ सिंह   रहे शामिल।




बता दें कि,''हर्रैया थाने के बिहरा चौराहे के पास गुरुवार 03 सितंबर तड़के बेकाबू ट्रक ने पैदल जा रहे पांच मजदूरों को कुचल दिया। जिसमें तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी।दो अन्य मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई थी। पुलिस ने घायलों को सीएससी कप्तानगंज भेजा। जहां से चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।




जानकारी के मुताबिक, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धर्मसिंहपुर महराजगंज कस्बे के कुछ मजदूर पल्लेदारी करते थे। बुधवार रात में पैकोलिया के हसीनाबाद ट्रक से दाल उतारने गए थे। काम निपटाने के बाद ट्रक पर सवार होकर संसारीपुर के पास एक ढाबे पर पहुंचे। जहां ट्रक चालक से विवाद हो गया था। विवाद के बाद सभी मजदूर पैदल ही गांव के लिए चल पड़े। महाराजगंज के करीब पहुंचने ही वाले थे, कि तभी ट्रक ने पांचों मजदूरों को रौंद दिया। जिसमें तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी।






रिपोर्ट-विवेक गुप्ता





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।