मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती में पति की हत्या करने वाली महिला बेटे संग गिरफ्तार: पति अपनी प्रेमिका को दे रहा था कमाई का सारा पैसा, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर बनाया खौफनाक प्लान, प्रेमी और बेटे संग मिलकर उतारा मौत के घाट

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में हुए सहदेव हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने मृतक सहदेव की पत्नी किरन व नाबालिक पुत्र को आज…

बस्ती में पति की हत्या करने वाली महिला बेटे संग गिरफ्तार: पति अपनी प्रेमिका को दे रहा था कमाई का सारा पैसा, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर बनाया खौफनाक प्लान, प्रेमी और बेटे संग मिलकर उतारा मौत के घाट
बस्ती में पति की हत्या करने वाली महिला बेटे संग गिरफ्तार: पति अपनी प्रेमिका को दे रहा था कमाई का सारा पैसा, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर बनाया खौफनाक प्लान, प्रेमी और बेटे संग मिलकर उतारा मौत के घाट — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में हुए सहदेव हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने मृतक सहदेव की पत्नी किरन व नाबालिक पुत्र को आज उनके घर ग्राम परेवा से गिरफ्तार किया| छह दिसंबर 2021 की रात लालगंज थाना क्षेत्र के परेवा गांव निवासी सहदेव की पत्नी किरन ने अपने नाबालिक बेटे रवि प्रकाश, प्रेमी सूरज और एक अन्य युवक विकाश के साथ मिलकर अपने पति हत्या कर दी थी| किसी को इस पूरी साजिश की भनक न लगे, इसलिए शव को गांव के सिवान में स्थित गन्ने के खेत में लाकर फेंक दिया गया। इस पूरे मामले में ''पति- पत्नी और वो'' का मामला सामने आया है|



जहाँ पति सहदेव (40) का अपने ही गांव के महिला से अवैध संबंध था, तो वहीँ पत्नी आशा बहू किरन का बगल के गाँव जमालपुर निवासी सूरज से अवैध संबंध चल रहा था| पत्नी किरन को शक था कि पति अपनी प्रेमिका महिला पार्वती को सारी जायदाद भी लिख देगा| सहदेव अपनी कमाई का सारा पैसा और अपना सारा खेत पार्वती को जोतने-बाने के लिए दे दिये थे। इसी खुन्नस में किरन ने अपने पति सहदेव को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी सूरज को 2 लाख रुपए में सुपारी दी| छह दिसंबर 2021 की रात किरन ने अपने नाबालिक बेटे रवि प्रकाश, प्रेमी सूरज और एक अन्य युवक विकाश के साथ मिलकर अपने पति हत्या कर दी| पुलिस ने आज यानी सोमवार को किरन और नाबालिक पुत्र को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया| फिलहाल अभी दो आरोपियों ( सूरज और विकाश) की तलाश है|




पुलिस पूछताछ में किरन ने बताया गया कि,'' मेरे पति सहदेव का सम्बन्ध मेरे ही गाँव के पार्वती पत्नी विदेशी से था । वह अपनी कमाई का सारा पैसा उसी को दे देते थे और अपना सारा खेत उसी महिला को जोतने-बाने के लिए दे दिये थे।  जबसे पूना से कमाकर आए हैं तबसे मुझे कोई पैसा नहीं दिए सारा पैसा पार्वती को दे दिए, पूछने पर मुझे गाली गुप्ता देते हुए कहने लगे अब मैं अपनी सारी जायदाद पार्वती को ही लिख दूँगा । 



किरन ने आगे बताया,''साहब मैं आशा बहू हूँ किसी तरह मैं अपनी कमाई से अपने बच्चों को पालती हुँ तथा मेरा प्रेम सम्बन्ध बगल के गाँव जमालपुर के सूरज से हो गई थी। जब मैंने देखा कि अब अपनी जायदाद भी पार्वती को लिख देंगे तो मेरे बच्चे अनाथ हो जायेंगे। तब मैंने सूरज से बात किया और कहा कि इनको रास्ते से हटा दो मैं तुम्हें दो लाख रुपया भी दूँगी तो सूरज तैयार हो गया और वह अपने साथी विकास पुत्र रामफल शर्मा सा0 कुदरहा को लेकर दिनाँक 06.12.2021 को रात में आया, मेरे पति शराब पीकर बरामदे में चारपाई पर सो गये थे।



 मैं व मेरा लड़का और सूरज व विकाश मिलकर अप??े पति को मारने का प्लान बनाये और उसी रात में करीब 11.00 बजे मैं व मेरा लड़का, सहदेव का पैर पकड़ा और विकास ने दोनो हाथ पकड़ा तथा सूरज ने उनका गला दबा दिया। फिर भी छटपटा रहे थे तो सूरज ने डंडा उठाकर उनके सिर पर कई बार किया जिससे उनकी मृत्यु हो गयी। तब हम चारो लोग लाश को ले जाकर गाव के पास गन्ने के खेत में छुपा दिये। 




11 दिसंबर को गन्ने के खेत में मिला था शव

परेवा गांव निवासी 40 वर्षीय सहदेव का शव शनिवार को घर से 60 मीटर दूर गन्ने के खेत में मिला था। दिवंगत के बड़े भाई बदरी प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई सात दिसंबर को घर से निकला था जिसका शव 11 दिसंबर को गन्ने के खेत में मिला। परेवा गांव के पूरब सिवान में रामचेत के गन्ने के खेत में शनिवार को घास काटने गईं महिलाओं की सबसे पहले नजर सहदेव (40) के शव पर पड़ी थी। गांव का ही युवक होने के बाद शव की शिनाख्त में घंटों लग गए। उसकी पत्नी किरण मौके पर पहुंची और उसकी शिनाख्त के बाद पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही शुरू की।



सहदेव 28 नवंबर को पुणे से आया था घर

पूना में प्राइवेट नौकरी करने वाला सहदेव 28 नवंबर को गांव लौटा था।  अपनी पत्नी किरन को पुणे ले जान के लिए नौ दिसंबर को टिकट भी निकलवाया था। उसकी पत्नी आशा कार्यकर्ता है और वह पुणे जाना नहीं चाहती थी। दिवंगत सहदेव का उसकी पत्नी से अक्सर विवाद भी होता रहता था। पत्नी ने बताया था कि उसका पति छह दिसंबर को गांव की एक महिला के साथ बुआ के घर गया था। उसी दिन बुआ के घर से लौटा मगर वापस घर नहीं आया था। 11 दिसंबर को सूचना मिली की धर के पास गन्ने के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। किरन ने शव की शिनाख्त पति के रूप में की।



 सहदेव का शव मिलने व उसके शरीर पर चोट के निशान देखने के साथ ही घटनास्थल पर पहुंचे एसपी आशीष श्रीवास्तव ने हत्या की आशंका जता दी थी। लालगंज पुलिस ने मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर हत्या कर शव छिपाने के आरोप में मुकदमा भी दर्ज कर लिया था।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।