बस्ती में नाबालिग से दुष्कर्म: कुएं पर कपड़ा धो रही थी किशोरी, मुंह दबाकर घर में खींच ले गया युवक; फिर किया रेप
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के मुण्डेरवा थाना क्षेत्र में घर के सामने कपड़े धोने गई किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें7 बार पढ़ा गया
बस्ती में नाबालिग से दुष्कर्म: कुएं पर कपड़ा धो रही थी किशोरी, मुंह दबाकर घर में खींच ले गया युवक; फिर किया रेप — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के मुण्डेरवा थाना क्षेत्र में घर के सामने कपड़े धोने गई किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। जिले के मुण्डेरवा थाना क्षेत्र ले एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की घटना उस समय हुई जब किशोरी आरोपी के घर के सामने कुएं पर कपड़ा धोने गई थी।
मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के विरूद्ध बलात्कार और पाक्सो एक्ट की धारा के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित किशोरी की मां के अनुसार उसकी 13 साल की पुत्री आरोपी के घर के सामने स्थित कुएं पर शनिवार की शाम बैठकर कपड़ा धुल रही थी। इसी दौरान उसे अकेली पाकर आरोपी राहुल किशोरी का मुंह बंद कर उसे जबरदस्ती अपने घर में घसीट ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़ित किशोरी ने आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। मामले की जानकारी होने के बाद पीड़िता की मां ने बेटी को न्याय दिलाने के लिए मुण्डेरवा पुलिस से गुहार लगाई। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में रविवार 12 दिसम्बर को आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पाक्सो एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
मुण्डेरवा पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराकर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 13 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।