मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती: बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ सपाइयों का विरोध प्रदर्शन, महेन्द्र नाथ यादव ने कहा,...अब पूरी तरह से जंगल राज कायम हो गया है

बस्ती: उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था व महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर बस्ती में सपा का विरोध प्रदर्शन।सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किया विरो…

बस्ती: बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ सपाइयों का विरोध प्रदर्शन, महेन्द्र नाथ यादव ने कहा,...अब पूरी तरह से जंगल राज कायम हो गया है
बस्ती: बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ सपाइयों का विरोध प्रदर्शन, महेन्द्र नाथ यादव ने कहा,...अब पूरी तरह से जंगल राज कायम हो गया है — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था व महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर बस्ती में सपा का विरोध प्रदर्शन।सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन। सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन।



सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव ने कहा,''जिस तरीके से प्रदेश में अपराधिक घटनाएं हो रही हैं इससे पता चलता कि प्रदेश में कानून का राज पूरी तरह से खत्म हो चुका है|बलिया मे जिस तरह से सीओ तथा एसडीएम के सामने ही युवक को गोली मारी गई इससे यह पता चलता है कि प्रदेश में अब पूरी तरह से जंगल राज कायम हो गया है|



महेन्द्र नाथ यादव ने कहा,''गरीबों एवं मजलूमों को प्रशासनिक अफसरों के संरक्षण में परेशान किया जा रहा है|जिस तरह कि से पिछले कुछ दिनों में प्रदेश के कई शहरों में बलात्कार व अन्य अपराधिक घटनाएं हुई है उससे यह पता चलता है कि प्रदेश में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के संरक्षण में अपराधी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं|



सपा जिलाध्यक्ष ने कहा,ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मांग की है कि प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तुरंत इस पर लगाम लगाया जाए| ज्ञापन देने के दौरान पूर्व महिला आयोग सदस्य सुमन सिंह, चंद्रभूषण मिश्र, अमरेंद्र पाण्डेय शिब्लू, बृजेश मिश्रा, सहित तमाम कार्यकर्ता रहे मौजूद।







रिपोर्ट-विवेक गुप्ता






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।