मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Zila Panchayat Chairman Polls: सपा के सदस्यों को पुलिस ही कर रही है अगवा, सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव का आरोप

बस्ती: उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव हो रहा है और इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पूरे दमखम के साथ मैदान| जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर शनिवार को नामांकन होने के बाद अब 57 जिल…

Zila Panchayat Chairman Polls: सपा के सदस्यों को पुलिस ही कर रही है अगवा, सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव का आरोप
Zila Panchayat Chairman Polls: सपा के सदस्यों को पुलिस ही कर रही है अगवा, सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव का आरोप | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव हो रहा है और इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पूरे दमखम के साथ मैदान|  जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर शनिवार को नामांकन होने के बाद अब 57 जिलों में 3 जुलाई को वोट डाले जाएंगे| क्योंकि, नामांकन के बाद 18 जिलों में उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय है| जिनमें, 17 बीजेपी के और एक सपा का उम्मीदवार है| 




 बस्ती में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव का माहौल गर्म है| नामांकन के बाद से  बस्ती में 48 घंटे से सपा के कंडीडेट सहित तीन सदस्य है लापता.. तलास में जुटी है पुलिस| इस बीच सपा जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव पर आज कलवारी थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है| जिसके बाद समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है| 



महेंद्र नाथ यादव ने कहा, सपा के समर्थित जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण, पार्टी के नेताओं ,कार्यकर्ताओं एवं मेरे तथा मेरे परिवार के ऊपर फर्जी मुकदमे लगाएं जा रहें हैं, इसकी जांच कराकर उचित कार्यवाही करें| समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने आरोप लगाते हुए कहा,''सपा के सदस्यों को पुलिस ही अगवा करा रही है|  




महेंद्र नाथ यादव ने कहा,''आज समाजवादी पार्टी बस्ती के प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर अवगत कराया गया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए  तमाम फर्जी हथकंडे अपनाते हुए जिस तरह जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण, पार्टी के नेताओं ,कार्यकर्ताओं एवं मेरे तथा मेरे परिवार के ऊपर फर्जी मुकदमे लगाएं जा रहें हैं, इसकी जांच कराकर उचित कार्यवाही करने की कृपा करें अन्यथा समाजवादी पार्टी आन्दोलन के लिए बाध्य होगी।।



साथ ही उन्होंने कहा,'' उत्पीड़न- प्रताड़ना से समाजवादियों की हुंकार ना तो थमती है ना तो डरती है ।  बस्ती जिले के पांचों बीजेपी के विधायक महोदय एवं सांसद को अवगत कराना चाहता हूं कि हम समाजवादी डरेंगे नहीं, हम हटेंगे नहीं।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।