मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Mohit kidnapping–Murder case: सपा विधायकों ने मोहित यादव की मां को सौंपा दो लाख रूपये का आर्थिक सहयोग, महेन्द्रनाथ बोले- पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिये जारी रहेगा संघर्ष

बस्ती: छात्र मोहित यादव के 'दिनदहाड़े अपहरण और हत्या' मामले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव, विधायक राजेन्द्र…

Mohit kidnapping–Murder case: सपा विधायकों ने मोहित यादव की मां को सौंपा दो लाख रूपये का आर्थिक सहयोग, महेन्द्रनाथ बोले- पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिये जारी रहेगा संघर्ष
Mohit kidnapping–Murder case: सपा विधायकों ने मोहित यादव की मां को सौंपा दो लाख रूपये का आर्थिक सहयोग, महेन्द्रनाथ बोले- पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिये जारी रहेगा संघर्ष | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  छात्र मोहित यादव के 'दिनदहाड़े अपहरण और हत्या' मामले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के  जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव, विधायक राजेन्द्र चौधरी ने पार्टी नेताओं, पदााधिकारियों  के साथ लालगंज थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव पहुंच कर मृतक मोहित यादव की मां को पार्टी की ओर से एक लाख रूपये का चेक और विधायकों की ओर से एक लाख रूपये नकद  सौंपा। सपा नेताओं ने परिजनों से मिलकर भरोसा दिलाया कि पार्टी इस मामले में हर स्तर पर सहयोग कर न्याय दिलायेगी।


प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने बताया कि शासन प्रशासन की भूमिका मोहित यादव हत्याकाण्ड को लेकर संदिग्ध बनी हुई है, अभी तक पुलिस शव तक बरामद कर पाने में विफल रही है।  हत्या जैसे दुर्भाग्यपूर्ण मामले में भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की जगह राजनीतिक दबाव में कुचक्र किया जा रहा है। सपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। 


सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वयं इस मामले को लेकर गंभीर हैं। दुःखी परिवार को एक लाख रूपये का चेक सौंपा गया है। इस परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के साथ ही सपा कानूनी हर स्तर पर हर संकट में परिवार के साथ है।



ज्ञात रहे कि लालगंज थाना क्षेत्र के सुकरौली निवासी मोहित यादव पुत्र स्वर्गीय मुकेश यादव पिकौरादत्तूराय मोहल्ले में अविनाश के मकान में किराए पर रहकर पढ़ाई करता था।  अविनाश ने तहरीर दिया कि दो बाइक पर सवार पांच लोगों ने उनके मकान से बुलाकर मोहित यादव का अपहरण कर लिया। पुलिस ने बाद में जानकारी दिया कि मोहित यादव  की हत्या कर उसकी लाश को नदी में फेंक दिया है। पुलिस अभी तक शव बरामद करने में भी विफल रही है। मोहित यादव के अपहरण के विरोध में समाजवादी पार्टी ने दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर चार दिनों तक धरना दिया था।  


सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने पत्रकारों को बताया कि अपहरण के बाद ही यदि पुलिस सक्रिय हुई होती तो मोहित यादव को बचाया जा सकता था। अब राजनीतिक दबाव में केस को कमजोर करने का षड़यंत्र किया जा रहा है किन्तु सपा इसे बर्दाश्त नही करेगी। मोहित यादव के परिवार को पूरा न्याय दिलाया जायेगा।





रिपोर्ट- शिव कुमार चौधरी




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अगस्त 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।