मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: मिशन शक्ति फेज तीन का शुभारंभ, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

गोंडा: मिशन शक्ति के तृतीय चरण का आज शुभारंभ किया गया है| गोंडा में मिशन शक्ति फेज 03 के कार्यक्रम का शुभारंभ..गोंडा जिला पंचायत सभागार में मिशन शक्ति कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ| जिला पंचायत अध्यक्ष, ज…

गोंडा: मिशन शक्ति फेज तीन का शुभारंभ, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित
गोंडा: मिशन शक्ति फेज तीन का शुभारंभ, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  मिशन शक्ति के तृतीय चरण का आज शुभारंभ किया गया है| गोंडा में मिशन शक्ति फेज 03 के कार्यक्रम का शुभारंभ..गोंडा जिला पंचायत सभागार में मिशन शक्ति कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ| जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला अधिकारी व सदर विधायक ने किया शुभारंभ|



मिशन शक्ति के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित...जिले की 75 महिलाओं को जिला अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित| मिशन शक्ति कार्यक्रम में जिला अधिकारी के साथ सम्मानित होने वाली महिलाओं से संबंधित विभागीय अधिकारी रहे मौजूद।



मिशन शक्ति फेज-3 के तहत नारी सुरक्षा_नारी सम्मान नारी स्वावलंबन की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जनपद गोण्डा की समाजसेवी महिलाओं,महिला पुलिसकर्मियों व विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में अपना योगदान दे रही महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया|



बता दें कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में मिशन शक्ति के तृतीय चरण का शुभारंभ किया| साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत 1.50 लाख बालिकाओं को अनुदान राशि का ऑनलाइन हस्तांतरण किया| उन्होंने कहा कि ,''मिशन शक्ति' के प्रथम व द्वितीय चरण में उत्कृष्ट कार्य करने वालीं 75 बहनों को आज यहां सम्मानित किया गया है। नारी शक्ति के सम्मान कार्यक्रम के क्रम में आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में भी महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है| 



उन्होंने कहा,'जब समाज में असुरक्षा का भाव हो तो स्वाभाविक रूप से उसका प्रभाव सम्मान व स्वावलंबन पर भी पड़ता है। UP Govt ने असुरक्षा की मनोवृत्ति को दूर करने के लिए नारी सुरक्षा का एक विशेष अभियान प्रारम्भ किया है| आधी आबादी को नजरअंदाज कर कोई भी समाज, प्रदेश या देश समर्थ नहीं बन सकता। शासन के गृह विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्विभागीय समन्वय के माध्यम से 'मिशन शक्ति' का यह कार्यक्रम तेजी से आगे बढ़ रहा है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।