मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

खुलसा: लूट के बाद शख्स पर मिट्टी का तेल छिड़क कर जिंदा जलाकर मार डाला था, इटावा पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार- एक फरार

इटावा: इटावा पुलिस ने 16 मई को थाना पछायागांव क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति को जिंदा जलाकर मार डालने की घटना का खुलासा करते हुए हत्यारोपी 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है| फरा…

खुलसा: लूट के बाद शख्स पर मिट्टी का तेल छिड़क कर जिंदा जलाकर मार डाला था, इटावा पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार- एक फरार
खुलसा: लूट के बाद शख्स पर मिट्टी का तेल छिड़क कर जिंदा जलाकर मार डाला था, इटावा पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार- एक फरार | फ़ोटो: TVL News

इटावा: इटावा पुलिस ने 16 मई को थाना पछायागांव क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति को जिंदा जलाकर मार डालने की घटना का खुलासा करते हुए हत्यारोपी 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है| फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई है| अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा ने बताया,''थाना पछायागांव क्षेत्र में एक व्यक्ति का जला हुआ शव प्राप्त होने की घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्या से संबंधित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा वांछित आरोपी को जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा|




पुलिस ने बताया,''16 मई को समय 10:46 बजे थाना पछायगांव क्षेत्रातंर्गत डायल-112 के द्वारा एक सूचना प्राप्त हुई कि दिनेश पुत्र कालीचरण बघेल निवासी पछायगांव के खेत में एक व्यक्ति का शव मिला है जोकि पूर्णतया जला हुआ है ।इस सूचना पर तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा थाना पछायगांव पुलिस, फॉरेंसिंक टीम तथा सर्विलांस टीम को मौके पर रवाना किया गया। तत्पश्चात स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा एवं अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं जांच हेतु टीम गठित की गई, टीमों को शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम एवं घटना के शीघ्र सफल अनावरण हेतु निर्देशित किया गया|



पुलिस ने बताया,''इसी क्रम में आज दिनांक 19.05.2021 को थाना पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि दिनाकं 16.05.2021 को थाना पछायगांव क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति को बाजरा की करब में जलाकर हत्या करने वाले दो अभियुक्त कहीं भागने की फिराक में जैतपुर तिराहा टैम्पू स्टैण्ड पर खडे है । मुखबिर की सूचना पर तत्काला कार्यावाही करते हुए थाना पछायगांव पुलिस जैतपुरा तिराहा टैम्पू स्टैण्ड पर पहुची तो मुखबिर इशारा कर बताया कि यही दोनो व्यक्ति है जिनके द्वारा घटना कारित की गयी की गयी है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर घेराबंदी करते हुए मौके से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।




पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा युवक की हत्या करने के संबंध में बताया कि हम दोनो एव हमारे अन्य साथी दीपक पुत्र मुन्नालाल (निवासी उदयपुर कला थाना खेडा राठौर जनपद आगरा) द्वारा मिलकर योजनावद्ध तरीके से रुपये लूटने का उद्देश्य से भिखारी बिहारी पुत्र दुलारे निवासी ग्राम जैतपुरा थाना पछायगांव को मारपीट कर बेहोशी का स्थिति में दिनेश बघेल के खेत में रखी बाजरा की करब में डालकर ऊपर से मिट्टी का तेल छिडकर आग लगा कर उसकी हत्या कर दी गयी थी। 



गिरफ्तार आरोपियों की पहचान, गोविन्द उर्फ रविन्द्र पुत्र अशोक निवासी पछायगांव चौराहा थाना पछायगांव तथा अनुज उर्फ अंशुल पुत्र प्रबल कुमार निवासी करनपुरा थाना पछायगांव जनपद इटावा के रूप में हुई है| एक अन्य आरोपी दीपक पुत्र मुन्नालाल निवासी उदयपुर कला थाना खेडा राठौर जनपद आगरा है,जो अभी फरार है|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।