बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बस्ती नगर पालिका क्षेत्र में अब दुकानों के सामने गोला बनाने होंगे| ईओ नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी की ओर से सभी दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हर हाल में किया जाए।
दुकानदारों से उन्होंने कहा है कि वे दुकानों के सामने गोले बनाए और एक-एक कर ग्राहकों को सामान दें, ऐसा न करने पर जुर्माने के अलावा अन्य विधिक कार्रवाई संबंधित दुकानदार पर की जाएगी।
ईओ ने बताया कि पालिका क्षेत्र में कई दुकानों के सामने गोले बनवाए गए हैं, जिन्होंने ने नहीं बनवाया है उन्हें निर्देश दिए गए हैं, कहते हैं कि कोविड को लेकर पालिका की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है, उन्होंने जनपद वासियों से यह भी अपील किया कि शहर को स्वच्छ बनाने में पालिका का सहयोग करें, इसके अलावा निर्धारित स्थान पर ही कूड़ों को रखें.
रिपोर्ट- सोमनाथ सोनकर, बस्ती