मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: बंदूक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का ई-रिक्शा व मोबाइल बरामद

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के थाना कलवारी क्षेत्र में पुलिस ने तमंचा के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। चोर के पास से ई-रिक्‍शा, बैट्री, 2 मोबाइल (कीमत 45 रुपये), तमंचा की बरामदगी की है।…

बस्ती: बंदूक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का ई-रिक्शा व मोबाइल बरामद
बस्ती: बंदूक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का ई-रिक्शा व मोबाइल बरामद — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के थाना कलवारी क्षेत्र में पुलिस ने तमंचा के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। चोर के पास से ई-रिक्‍शा, बैट्री, 2 मोबाइल (कीमत 45 रुपये), तमंचा की बरामदगी की है। चोरी के सामानों की बरामदगी के साथ कलवारी, नगर और दुबौलिया थाना क्षेत्र में हुई 4 चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है।



सोमवार को थाना कलवारी पुलिस व एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने अभियुक्त को अमिलहा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया| उसकी पहचान कप्‍तानगंज थाना क्षेत्र के अखलाखोर गांव निवासी संदीप चौधरी के रूप में हुई। अभियुक्त के पास से 21 सौ रूपए नगद भी बरामद हुआ है।




मलियाचुहा गांव से घर के बाहर सो रहे व्यक्ति के पास से दो मोबाईल चोरी किया जाना, नगर थाना क्षेत्र के नगर बाजार से करीब 3 माह पूर्व ई रिक्‍शा चोरी करना, खडौवा गांव स्थित इलेक्ट्रानिक की दुकान से दो बैट्री ,एक इन्वर्टर ,कापर तार, काउन्टर में रखा करीब 4-5 हजार रुपया चोरी करने, दुबौलिया थाना क्षेत्र के भिउरा गांव से एक बाइब्रेटर मशीन, 2 डिलीवरी पाइप, एक वैक्यूम क्लीनर, एक हैलोजन लाइट चोरी करना स्‍वीकार किया है। चोरी के इन मामलों में सम्‍बन्धित थानों में मुकदमा दर्ज है। चोरी के सामानों की बरामदगी करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर न्‍यायालय के लिए रवाना किया है। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।