रोहतास: रोहतास जिले में खेत की ओर गई एक लड़की की गोली मार कर उसकी हत्या कर दी| बाइक सवार 2 युवकों ने दुष्कर्म के प्रयास में विफल होने पर 16 साल की किशोरी की गोली मार कर हत्या कर दी| सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया| पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
यह मामला बघैला थाना के बथानटोला का है। शनिवार, 14 तारीख की शाम को किशोरी अपने खेत में गई थी। तभी बाइक सवार 2 युवक उसके पास पहुंच गए | खेत में दोनों युवक लड़की के साथ रेप का प्रयास करने लगे| लड़की के शोर मचाने पर लकड़िया उर्फ राजीव यादव नाम के युवक ने उसके सीने में गोली मार दी| और फिर दोनों आरोपी वहां से भाग निकला।
मौके पर पहुंचे परिजन घायल हालत में उसे अस्पताल ले गए। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मरने से पहले उसने गोली मारने वाला (लकड़िया) का नाम बताया है। पुलिस ने लकड़िया उर्फ राजीव यादव को अरेस्ट कर लिया। एक अन्य आरोपी सुकर यादव अभी फरार है| सुकर को राजीव यादव का मौसेरा भाई बताया जा रहा है।
बघैला थाना के SHO राधा कृष्ण राय ने सोमवार को बताया कि,''14 तारीख को बथानटोला में लड़की अपने खेत में गई थी। उसी समय 2 व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और लड़की को गोली मारकर चले गए। अभी शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है|