बस्ती: बेटा पैदा न होने पर गाली और धमकी देकर पत्नी को घर से निकाला, पति के खिलाफ केस दर्ज
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिलें में महिला ने पति पर बेटा न पैदा होने पर प्रताड़ित करके घर से निकाल देने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि अभद्र व्यवहार करने के साथ ही 16 जनवरी को पत्नी क…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
बस्ती: बेटा पैदा न होने पर गाली और धमकी देकर पत्नी को घर से निकाला, पति के खिलाफ केस दर्ज — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिलें में महिला ने पति पर बेटा न पैदा होने पर प्रताड़ित करके घर से निकाल देने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि अभद्र व्यवहार करने के साथ ही 16 जनवरी को पत्नी को कमरे में बंद करके पीटा और बाल पकड़कर खींचते हुए घर से निकाल दिया।
पीड़ित संजू सिंह का आरोप है कि पति धीरेंद्र सिंह उर्फ सोनू ने उनसे कहा कि अमहट पुल से कूदकर जान दे दो, नहीं तो तुम्हारी हत्या कर देंगे। कोतवाल रामपाल यादव ने बताया कि शहर के पिकौरा दत्तुराय मोहल्ला निवासी धीरेंद्र सिंह उर्फ सोनू पर महिला उत्पीड़न, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के तहत केस दर्ज कर गांधीनगर चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार शाही को तफ्तीश की जिम्मेदारी दी गई है।
संजू सिंह ने तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि तीन बेटियां होने के बाद पति ने उनका उत्पीड़न करके घर से निकाल दिया।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 20 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।