मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: सिर कूचकर महिला की बेरहमी से हत्या, बक्सई घाट पर मिला लहूलुहान शव, जांच में जुटी पुलिस

बस्ती: बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है| आज रविवार को महिला का रक्तरंजित शव मिला है| महिला की हत्या ईंट/पत्थर से सिर कूंचकर कर की गई है। शव मिलने की सू…

बस्ती: सिर कूचकर महिला की बेरहमी से हत्या, बक्सई घाट पर मिला लहूलुहान शव, जांच में जुटी पुलिस
बस्ती: सिर कूचकर महिला की बेरहमी से हत्या, बक्सई घाट पर मिला लहूलुहान शव, जांच में जुटी पुलिस — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है| आज रविवार को महिला का रक्तरंजित शव मिला है|  महिला की हत्या ईंट/पत्थर से सिर कूंचकर कर की गई है। शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जाँच में जुट गई। 



पूरा मामला बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बक्सई घाट का है| आज सुबह कुआनो नदी के बक्‍सई घाट की सीढ़ियों के नीचे महिला का लहूलुहान शव मिला है। उसका सिर ईंट/पत्थर कूंचा गया था। शव मिलने की जानकारी पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।  सूचना पाकर मौके पर पहुंची वाल्टरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। 



पुलिस अधिकारियों ने घटना स्‍थल का निरीक्षण कर जानकारी लिया। महिला के शव की शिनाख्‍त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंचकर जांच पड़ताल की। वाल्‍टरगंज पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।