मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

मोतिहारी में आधी रात को प्रेमिका से मिलने 'घर' पहुंचा प्रेमी: परिजनों ने कुल्हाड़ी से पीट-पीटकर मार डाला, फिर शव को सड़क किनारे फेंका, युवती ने भाइयों पर लगाया हत्या का आरोप

पूर्वी चंपारण: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में प्रेमिका से मिलने गये 20 वर्षीय प्रेमी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है| युवती (प्रेमिका) ने अपने दो भाई पर प्रेमी की हत्या का आरोप ल…

मोतिहारी में आधी रात को प्रेमिका से मिलने 'घर' पहुंचा प्रेमी: परिजनों ने कुल्हाड़ी से पीट-पीटकर मार डाला, फिर शव को सड़क किनारे फेंका, युवती ने भाइयों पर लगाया हत्या का आरोप
मोतिहारी में आधी रात को प्रेमिका से मिलने 'घर' पहुंचा प्रेमी: परिजनों ने कुल्हाड़ी से पीट-पीटकर मार डाला, फिर शव को सड़क किनारे फेंका, युवती ने भाइयों पर लगाया हत्या का आरोप | फ़ोटो: TVL News

पूर्वी चंपारण: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में प्रेमिका से मिलने गये 20 वर्षीय प्रेमी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है| युवती (प्रेमिका) ने अपने दो भाई पर प्रेमी की हत्या का आरोप लगाया है। दरअसल, शुक्रवार की रात प्रेमी अभिषेक अपनी प्रेमिका रंजना से मिलने घर पहुंच गया| युवक को घर आते हुए लड़की के भाई उसका देख लिया। और फिर घर में पकड़ कर प्रेमी युवक को प्रेमिका के भाइयों ने पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया।


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने मृतक की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| युवती (प्रेमिका) और मृतक युवक (प्रेमी) के बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है|


पूरा मामला मोतिहारी के केसरिया थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गांव का है| जानकारी के मुताबिक, मृतक अभिषेक मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के धोलीपाल गांव  का रहने वाला है| दिलावरपुर गांव की रहने वाली रंजना और अभिषेक दोनों काफी समय से एक दूसरे के प्यार में थे। शुक्रवार की रात (25 नवम्‍बर को) अभिषेक दिलावरपुर गांव में बारात आया था। इस दौरान वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया|  भाइयों ने उन्हें मिलता हुआ देख लिया और हत्या की वारदात को अंजाम दे डाला| हत्या को अंजाम देने के बाद शव को मुजफ्फरपुर व मोतिहारी बॉर्डर पर साहेबगंज थाना क्षेत्र में सड़क किनारे फेंक दिया|


प्रेमिका रंजना  के मुताबिक, अभिषेक को घर आते हुए उसका भाई देख लिया था। उसने दूसरे भाई को कॉलकर के बुला लिया। इसके बाद दोनों ने घर में ही प्रेमी अभिषेक की हत्या कर दी।


मृतक अभिषेक के चाचा ने साहेबगंज थाने में तहरीर दे कर भतीजा की हत्या का आरोप दिलावरपुर निवासी आनंद मोहन सिंह और छोटू सिंह पर लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है| आलाकत्ल हथियार भी बरामद कर लिया गया है| फिलहाल अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है|


दोनों आरोपियों की तलाश जारी

आज रविवार को (25 नवम्‍बर को) मोतिहारी मुख्यालय DSP सतीश सुमन ने कहा, "एक युवक की हत्या की सूचना मिली थी, लाश की बरामदगी साहेबगंज थाना के अंतर्गत से हुई है। जांच में पता चला है कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था।" युवती के बयान के अनुसार उसके दोनों भाई  ने युवक की हत्या की है, युवक का कुछ सामान भी बरामद किया गया है। जिस हथियार का इस्तेमाल किया गया उसे भी बरामद कर लिया गया है, दोनों अभियुक्तों की तलाश जारी है|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।