बेंगलुरू: कर्नाटक के बेंगलुरु से मौत का एक बहुत ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक 67 वर्षीय बिजनेसमैन की मौत सेक्स के दौरान हो गई है।बेंगलुरु पुलिस द्वारा एक प्लास्टिक बैग में 67 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने के एक हफ्ते बाद, मौत की जांच से पता चला है कि उस व्यक्ति की कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई जब वह अपनी प्रेमिका (घरेलू सहायिका) के साथ यौन संबंध बना रहा था। व्यक्ति के शव को कथित तौर पर उसकी प्रेमिका (नौकरानी), उसके पति और उसके भाई जे.पी. नगर इलाके में फेंक आए|
पुलिस ने कहा कि 67 वर्षीय व्यवसायी बालासुब्रह्मण्यम का अपनी 35 वर्षीय नौकरानी के साथ अफेयर चल रहा था। बिजनेसमैन 16 नवंबर को अपनी प्रेमिका के घर गया था और उसके साथ यौन संबंध बनाने के दौरान बिस्तर पर ही उसकी मौत हो गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई।
जेपी नगर के पुत्तनहल्ली के रहने वाले वाले बालासुब्रह्मण्यम 16 नवंबर को अपने पोते को बैडमिंटन क्लास के लिए छोड़ने के लिए घर से निकले थे। लगभग 4.55 बजे, बालासुब्रह्मण्यम ने अपनी बहू को फोन किया और उसे (बहू को) बताया कि वह देर से आएंगे। क्योंकि उन्हें कुछ निजी काम है।
काफी देर तक जब बालासुब्रह्मण्यम के परिवार के लोग उससे संपर्क नहीं कर पाए तो उसके बेटे ने सुब्रमण्य नगर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी. गुमशुदगी की शिकायत दर्ज होने के एक दिन बाद, पुलिस को संदिग्ध हालत में एक शव मिला, जिसे प्लास्टिक कवर और एक बेडशीट में पैक किया गया था।
पुलिस के मुताबिक, 67-वर्षीय बालासुब्रह्मण्यम की मौत हो जाने के बाद महिला को डर था कि अगर यह घटना सामने आई तो समाज में उसकी छवि खराब होगी| महिला कत्ल के इल्ज़ाम में फंस जाने की आशंका से डर गई, उसने तुरंत अपने पति और भाई को फोन किया| महिला और उसके परिजनों ने कथित तौर पर व्यवसायी के शव को एक प्लास्टिक की थैली में पैक किया और जेपी नगर में एक सुनसान जगह पर फेंक दिया।
इस बात का खुलासा हुआ है कि बालासुब्रमण्यम के अपने नौकरानी के साथ लंबे समय से संबंध थे और वह अक्सर उसके घर आया जाया करता था। बालासुब्रह्मण्य की पिछले साल एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई थी। फिलहाल, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत महिला, उसके पति और भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है|