मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

मध्य प्रदेश: बैतूल में दो युवकों ने घर में घुसकर 17 वर्षीय लड़की के साथ की मारपीट, कुएं में कूदी पीड़िता; FIR दर्ज

बैतूल (मध्य प्रदेश): बैतूल के बिछुआ गांव में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के घर में घुसकर दो लड़कों ने मारपीट की। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज़ किया| बैतूल के एडिशनल एसपी नीरज सोनी ने बताया,' युवक लड़की के…

मध्य प्रदेश: बैतूल में दो युवकों ने घर में घुसकर 17 वर्षीय लड़की के साथ की मारपीट, कुएं में कूदी पीड़िता; FIR दर्ज
मध्य प्रदेश: बैतूल में दो युवकों ने घर में घुसकर 17 वर्षीय लड़की के साथ की मारपीट, कुएं में कूदी पीड़िता; FIR दर्ज | फ़ोटो: TVL News

बैतूल (मध्य प्रदेश):   बैतूल के बिछुआ गांव में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के घर में घुसकर दो लड़कों ने मारपीट की। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज़ किया|  बैतूल के एडिशनल एसपी नीरज सोनी ने बताया,' युवक लड़की के स्कूल और कॉलेज के दोस्त हैं जिन्होंने हंगामा किया। लड़की कुएं में कूद गई, उसे कुछ चोटें आई हैं। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है|



वही, इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र की कालिंदी गोल्ड सिटी में रहने वाली युवती ने अपने ही प्रेमी पर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रेमी शुभम के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। 



युवती के मुताबिक, उनकी शुभम नामक युवक से दोस्ती हो गई थी। दो साल तक शुभम ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए| जब युवती ने शादी को लेकर दबाव बनाया तो युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया तो उसने शुभम से अपना रिश्ता खत्म कर लिया|कुछ दिनों बाद शुभम युवती को परेशान करने लगा|



इंदौर के अतिरिक्त DCP राजेश रघुवंशी ने बताया,''एक महिला ने अपने दोस्त के ख़िलाफ़ मामला दर्ज़ कराया है। उसने आरोप लगाया कि उसका दोस्त शारीरिक संबंध और शादी के लिए दबाव बना रहा है। ऐसा न करने पर उसके टुकड़े करने की धमकी दी है। हमने आरोपी शुभम को गिरफ़्तार कर लिया है। पीड़िता (लड़की)  मुस्लिम समुदाय की है|


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।