मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

MLA विजय मिश्रा की MP में गिरफ्तारी पर बेटी को डर, बोली- गाड़ी नहीं पलटनी चाहिए, विकास दुबे जैसा फेक एनकाउंटर मत कीजिए प्लीज!

भदोही: यूपी के भदोही जिले के ज्ञानपुर से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश के आगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रिश्तेदार के मकान पर कब्जा करने और उनकी संपत्ति को अपने बेटे के नाम वसीयत कराने के…

MLA विजय मिश्रा की MP में गिरफ्तारी पर बेटी को डर, बोली- गाड़ी नहीं पलटनी चाहिए, विकास दुबे जैसा फेक एनकाउंटर मत कीजिए प्लीज!
MLA विजय मिश्रा की MP में गिरफ्तारी पर बेटी को डर, बोली- गाड़ी नहीं पलटनी चाहिए, विकास दुबे जैसा फेक एनकाउंटर मत कीजिए प्लीज! | फ़ोटो: TVL News

भदोही: यूपी के भदोही जिले के ज्ञानपुर से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश के आगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रिश्तेदार के मकान पर कब्जा करने और उनकी संपत्ति को अपने बेटे के नाम वसीयत कराने के प्रयास के मामले में आरोपी भदोही जिले के ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र शुक्रवार को गिरफ्तार हो गए।एसपी भदोही के आग्रह पर पर मध्य प्रदेश के आगर जिले के एसपी ने विधायक को गिरफ्तार किया।



 विधायक विजय मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद उनकी बेटी रीमा मिश्रा सामने आई हैं। विधायक मिश्रा की बेटी रीमा ने कहा है कि पुलिस मेरे पिता को सही सलामत कोर्ट तक लाए| विकास दुबे की तरह फेक एनकाउंटर नहीं होना चाहिए| उन्होंने आशंका जताई कि मेरे पिता के साथ कुछ भी हो सकता है| रीमा ने कहा कि इस बार गाड़ी नहीं पलटनी चाहिए|विजय मिश्रा की बेटी ने डर सता रहा है कि उनके पिता का एनकाउंटर ना कर दिया जाए।




भदोही के ज्ञानपुर से विधायक विजय मिश्रा को शुक्रवार के दिन मध्य प्रदेश के आगर मालवा में गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही रीमा मिश्रा सामने आईं| MLA विजय मिश्रा की बेटी रीमा ने कहा कि,''मैं SP महोदय से पूछना चाहती हूं कि किसकी कस्टडी में मेरे पिता हैं क्या वहां म.प्र. पुलिस है या यूपी पुलिस। सारी प्रक्रिया को अपने अंडर लीजिए और मेरे पिता को सही सलामत कोर्ट तक ले आइए। ये विकास दुबे जैसा फेक एनकाउंटर मत कीजिए प्लीज!




पेशे से वकील रीमा मिश्रा ने कहा, 'अपनी मां की अंतरिम जमानत याचिका मैंने दायर की थी, जिसकी कल डेट लगी थी और आज उसकी सुनवाई थी, मैं उसी के लिए आई थी। यहीं पर कोई दौड़कर आया और मुझे दिखाया कि एसपी महोदय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया है कि मेरे पिताजी गिरफ्तार हो गए हैं। फिलहाल मैं बहस करने की हालत में नहीं हूं।'






गौरतलब है कि ' आज यानी शुक्रवार को विधायक विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश के आगर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुक्रवार की भदोही SP ने बताया था कि 'ज्ञानपुर MLA विजय मिश्रा को SP आगर मालवा (मध्य प्रदेश) ने गिरफ्तार किया है। हमने अपनी टीम रवाना कर दी है। उनका ट्राएल होगा और केस की इन्वेस्टिगेशन की जाएगी। उनकी पत्नी और बेटे को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पत्नी गिरफ्तारी से बचने के लिए छिप रही है| 




वहीं, मध्य प्रदेश के आगर पुलिस अधीक्षक राकेश सागर का कहना है कि,हमने MLA विजय मिश्रा को गिरफ्तार नहीं किया है। भदोही से हमें सूचना मिली थी कि इनके ऊपर अपराध पंजीकृत है गिरफ्तारी में सहयोग करें। इस परिपेक्ष में उन्हें रोककर पूछताछ की गई। भदोही से अधिकारी आकर विधिवत कार्रवाई करेंगे|





विधायक के खिलाफ 7 अगस्त को एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर में कहा गया है कि उसने गैरकानूनी रूप से एक व्यक्ति की संपत्ति पर कब्जा कर लिया था। बता दें कि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा पर 73 के करीब मामला दर्ज है। विजय मिश्रा 8 अगस्त से फरार चल रहे थे। जानकारी के अनुसार विधायक विजय मिश्रा, उनकी पत्नी और बेटे पर एक रिश्तेदार ने ही मामला दर्ज करवाया था।





भदोही जिले के ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र पर 7 अगस्त को एक मुकदमा दर्ज हुआ था। विधायक के रिश्तेदार ने धनापुर गांव निवासी कृष्णमोहन तिवारी ने जबरन घर में रहने और वसीयत बनाकर उनकी संपत्ति अपने बेटे के नाम कराने के लिए दबाव बनाने के आरोप में विधायक, उनकी पत्नी एमएलसी रामलली मिश्रा और पुत्र विष्णु मिश्र पर गोपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।