पटना: जेट विमान विवाद पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा,'' अब तक हम लोग किराए पर प्लेन लेते थे, बिहार के पास अपना प्लेन क्यों नहीं होना चाहिए? गुजरात सरकार लेती है तो अच्छा काम करती..भारत सरकार 4000 करोड़ का प्लेन लेती है तो अच्छा काम करती है। सरकारी काम में दिक्कत न हो इसलिए तो प्लेन लिया जाता है|
तेजस्वी यादव ने कहा,''सुशील मोदी जी जब उपमुख्यमंत्री थे तो क्या वो सरकारी हेलीकॉप्टर में नहीं बैठे?, उनके (बीजेपी) जितने केंद्र मंत्री हैं उनमें से एक भी केंद्र मंत्री का नाम बता दीजिए जो बिना जेट के घूमते हो | यादव ने कहा,'''ये (BJP) ओछी राजनीति कर रहे हैं|
बता दें कि, नए जेट विमान खरीदने के फैसले पर तंज कसते हुए बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा, ''5 साल किराए पर हेलीकॉप्टर लिया तो अब अंतिम समय में क्यों खरीदा जा रहा है| क्या ये तेजस्वी यादव को गिफ्ट करने के लिए खरीदा जा रहा है|
बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा था, ''250 करोड़ के जेट विमान का उपयोग बिहार में नहीं होगा क्योंकि कुछ ही रनवे हैं जहां जेट उतर सके। 2024 में उनकी(नीतीश कुमार) प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जो पूरी नहीं होगी, उसके लिए देश में घुमने के लिए ये खर्च हो रहा है। क्या ये तेजस्वी यादव को गिफ्ट करने के लिए खरीदा जा रहा है|
दरअसल,''बिहार मंत्रिमंडल ने मंगलवार को वीआईपी और वीवीआईपी की आवाजाही के लिए एक नया जेट इंजन विमान और एक हेलिकॉप्टर खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। राज्य के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यह प्रस्ताव बिहार सरकार के नागरिक उड्डयन निदेशालय द्वारा तैयार किया गया था।