मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने सिसोदिया को सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया

नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) ने 2021-2022 आबकारी नीति से जुड़े मामले की गहन जांच के बीच तलब किया है| दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने मनीष स…

दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने सिसोदिया को सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया
दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने सिसोदिया को सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) ने 2021-2022 आबकारी नीति से जुड़े मामले की गहन जांच के बीच तलब किया है|  दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को सोमवार सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है|   प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई दोनों इस मामले की जांच कर रहे हैं। मनीष सिसोदिया ने कहा,'' सीबीआई ने कल 11 बजे मुझे अपने मुख्यालय बुलाया है। मैं जाऊंगा और पूरा सहयोग करूंगा|



प्रवर्तन निदेशालय द्वारा इस महीने की शुरुआत में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किए जाने के कुछ दिनों बाद सीबीआई का यह समन आया है। शराब घोटाला मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।



सीबीआई द्वारा तलब किए जाने पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा है, 'मेरे घर पर 14 घंटे CBI रेड कराई, कुछ नहीं निकला. मेरा बैंक लॉकर तलाशा, उसमें कुछ नहीं निकला. मेरे गाँव में इन्हें कुछ नहीं मिला.  अब इन्होंने कल 11 बजे मुझे CBI मुख्यालय बुलाया है. मैं जाऊँगा और पूरा सहयोग करूँगा. सत्यमेव जयते.



दिल्ली शराब घोटाला: दिल्ली-एनसीआर और पंजाब में 35 ठिकानों पर ED की रेड 


दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को ''मुख्य आरोपी''' बनाया गया है| वही सिसोदिया जांच शुरू होने के बाद से आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों का खंडन करते हुए बेगुनाह होने का दावा कर रहे हैं। 



दिल्ली शराब घोटाला: शराब नीति मामले में तीसरी गिरफ्तारी, CBI ने व्यवसायी अभिषेक बोइनपल्ली राव को किया गिरफ्तार 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।