मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मध्यप्रदेश: विधानसभा उप-चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, सुरखी से चुनाव लड़ेगी पारुल साहू

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनावों के लिये कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की गई है। मध्‍य प्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए कांग्रेस ने रविवार को 9 सी…

मध्यप्रदेश: विधानसभा उप-चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, सुरखी से चुनाव लड़ेगी पारुल साहू
मध्यप्रदेश: विधानसभा उप-चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, सुरखी से चुनाव लड़ेगी पारुल साहू | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनावों के लिये कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की गई है। मध्‍य प्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए कांग्रेस ने रविवार को 9 सीटों पर अपने प्रत्‍याशियों के नाम की घोषणा कर दी है| अब तक मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिये कांग्रेस ने 24 प्रत्याशियों क सूची जारी की है|



हाल ही में कांग्रेस शामिल हुई सागर के सुरखी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा की पूर्व विधायक पारुल साहू को भी टिकट मिला| पारुल साहू को सुरखी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है|



मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट किया,'' कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी: मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिये कांग्रेस पार्टी ने आज अपने 9 और उम्मीदवारों की सूची जारी की है। सभी कांग्रेस प्रत्याशियों को प्रचंड जीत की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएँ..! “जीतेगा मध्यप्रदेश, जीतेगी कांग्रेस”




इससे पहले कांग्रेस ने 11 सितंबर को 15 सीटों पर अपने प्रत्‍याशियों के नाम की घोषणा की थी| दिमानी सीट से रविंद्र सिंह तोमर, अंबाह सीट से सत्यप्रकाश शेकरवर, गोहद सीट से मेवाराम जाटव, ग्वालियर सीट से सुनील शर्मा, दबरा सीट से सुरेश राजे, भंदर सीट से फूल सिंह बरैया, करेरा सीट से प्रगीलाल जाटव, बमोसी सीट से कन्हैया लाल अग्रवाल, अशोक नगर सीट से आशा दोहरे, अनुपपूर सिंह से विश्वनाथ सिंह कुंजम, सांची सीट से मदनलाल चौधरी अहीवार, आगर सीट से विपिन वानखेड़े, हाटपिपलिया सीट से राजवीर सिंह बघेल, नेपानगर सीट से राम किशन पटेल और सनवर सीट से प्रेमचंद गुड्डु को कांग्रेस ने टिकट दिया है| 







Image





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।