अब बीजेपी को भी ये कहने शर्म आ रही है - शिवराज सिंह चौहान हमारे मुख्यमंत्री का चेहरा हैं: कमलनाथ
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को कहा कि , "प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का गवाह है या तो इसका शिकार है..अब बीजेपी को ये कहने शर्म आ रही है कि शिवराज सिंह चौहान हमारे मुख…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
अब बीजेपी को भी ये कहने शर्म आ रही है - शिवराज सिंह चौहान हमारे मुख्यमंत्री का चेहरा हैं: कमलनाथ | फ़ोटो: TVL News
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को कहा कि , "प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का गवाह है या तो इसका शिकार है..अब बीजेपी को ये कहने शर्म आ रही है कि शिवराज सिंह चौहान हमारे मुख्यमंत्री का चेहरा हैं| "मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने कहा कि ,, ''प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का गवाह है या इसका शिकार है... मैं शिवराज सिंह के बारे में क्या कह सकता हूं? अब बीजेपी को खुद यह कहने में शर्म आ रही है कि वह उनके हैं'' मुख्यमंत्री..."
कमलनाथ ने कहा कि , 'शिवराज जी की झूठ मशीन ने एक और नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है। जब चुनाव सिर पर आ गया तब यह लाडली आवास योजना का पाखंड लेकर सामने आ गए। ऐसे में भाजपा का दलाल वर्ग सक्रिय हो गया है और ग्राम पंचायत स्तर पर योजना के फार्म भरवाने के लिए तक 10,000 से 15000 रुपए कमीशन लिये जाने की शिकायत सामने आ रही हैं। योजना का फॉर्म भरने की तारीख 4 अक्टूबर तक रखी गई है और उसके बाद जनपद और जिला स्तर से जांच कराई जानी है।
इसी के आसपास विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लग जाएगी और मामा जी अपने वादे से एक बार फिर मुक्त हो जाएंगे। इस तरह से एक पूरा लूट तंत्र मध्य प्रदेश की बहनों से पैसा ऐंठने में लग गया है। मैं प्रदेश की बहनों को आगाह करना अपना धर्म समझता हूं कि वह झूठी घोषणाएं और वादों के सौदागरों से बचकर रहें। 3 महीने बाद जब कांग्रेस की सरकार आएगी तब उनके जीवन में सुख और समृद्धि के सभी प्रयास किए जाएंगे।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 21 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।