भोपाल में 5 साल की मूकबधिर बच्ची से हैवानियत: 50 वर्षीय पड़ोसी ने किया रेप, चीख सुनकर पहुंचीं मां ने दरिंदे से छुड़ाया, आरोपी के घर पर चला बुलडोज़र
भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल में 5 साल की मूकबधिर बच्ची से बलात्कार मामले में पुलिस ने 50 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। भोपाल के कोलार इलाके में पांच साल की बच्ची के साथ 50 साल के पड़ोसी ने बलात्…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
भोपाल में 5 साल की मूकबधिर बच्ची से हैवानियत: 50 वर्षीय पड़ोसी ने किया रेप, चीख सुनकर पहुंचीं मां ने दरिंदे से छुड़ाया, आरोपी के घर पर चला बुलडोज़र | फ़ोटो: TVL News
भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल में 5 साल की मूकबधिर बच्ची से बलात्कार मामले में पुलिस ने 50 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। भोपाल के कोलार इलाके में पांच साल की बच्ची के साथ 50 साल के पड़ोसी ने बलात्कार किया। बच्ची की चीख सुनकर पड़ोस की महिला ने बच्ची की मां को बताया। मां आरोपी के घर पहुंची, तो वह गलत काम करते मिला।महिला उसे छुड़ाकर थाने पहुंची।
पुलिस ने पड़ोसी आरोपी (हरिनारायण उर्फ हरिओम शर्मा) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया। जिसमें रेप की पुष्टि हुई| घटना गुरुवार दोपहर (10 नवंबर 2022) की है। घटना की पुष्टि होने के बाद आज यानी शुक्रवार को प्रशासन ने आरोपी हरिनारायण शर्मा के घर पर बुलडोजर चला कर घर को जमींदोज कर दिया है।
शुक्रवार को SHO चंद्र कांत पटेल ने कहा, "आरोपी और पीड़िता का घर आमने सामने है। पड़ोस की एक महिला को बच्ची की आवाज सुनाई दी।"महिला ने बच्ची की मां को बताया फिर उसकी मां ने जाकर देखा तो बच्ची वहीं पर थी जहां से वह उसे बचा कर लाई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के अवैध कब्जे पर प्रशासन की (बुलडोज़र) कार्रवाई चल रही है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 11 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।