पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव के '2 -3 महीने में BJP-JDU सरकार गिर जाएगी' बयान पर जदयू ने कहा,''सरकार जनता बनाती है। बिहार सरकार ने पुरे 5 साल के लिए शपथ ली| गिरना और बनना एक ही बार होता है.... ये सरकार 5 साल चलेगी| दरअसल,'' बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव के एक बयान ने बिहार में सियासी तूफान खड़ा कर दिया है| तेजस्वी यादव ने एक ऐसा दावा किया है, जिससे विपक्ष तो जोश में आ गया है लेकिन सत्ता पक्ष का मानो खून खौल उठा हो| RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि दो-तीन महीने में बिहार की सरकार गिर जाएगी।
तेजस्वी यादव के बिहार सरकार पर दिए गए बयान पर जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.सी.पी सिंह ने कहा, सरकार जनता बनाती है। गिरना और बनना एक ही बार होता है, बिहार सरकार ने शपथ ली और ये 5 साल चलेगी.. वो(तेजस्वी यादव) उम्मीद लगाए हैं कि सरकार गिर जाएगी, उन्हें उम्मीद लगाए रहने दीजिए। लोकतंत्र में बहुमत का सीज़न चुनाव का समय अब समाप्त हो चुका है|
इससे पहले तेजस्वी यादव द्वारा बिहार सरकार को लेकर दिए बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा था,'तेजस्वी के कहने से न सरकार बनती है, न सरकार गिरती है। लगता है तेजस्वी लंबे अंतराल के बाद बिहार में आए हैं, तो लगा कि कुछ बड़ा धमाका होना चाहिए, इसलिए कह गए|