पटना: बिहार की राजधानी पटना में जमीन घोटाला में भाई का नाम आने को लेकर डिप्टी सीएम रेणु देवी से शनिवार को जब पत्रकारों ने सवाल किया तो वह भड़क गईं। रेणु ने कहा कि मीडिया में बेवजह मेरा नाम घसीटा गया। उन्होंने कहा कि मेरे जिस भाई का नाम आ रहा है उससे मेरा कोई संपर्क नहीं है। मेरा 5 साल पहले से ही रिश्ता खत्म है। किसी तरह का मामला आता है तो उसमें रेणु देवी का नाम क्यों? जब मेरा कोई नाता रिश्ता ही नहीं है तो नाम क्यों घसीटा जा रहा है।
दरअसल ये मामला जमीन कब्जा करने से जुड़ा है, जिसका आरोप बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई रवि प्रसाद उर्फ पिन्नू पर लगा है| इस मामले में जमीन मालिक ब्रह्मानंद सिंह और श्रवण कुमार ने कई जगह शिकायत की लेकिन खास कार्रवाई नहीं हो सकी| इसके बाद उन्होंने सीएजेएम कोर्ट में आवेदन दिया|
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पटना के पटेलनगर इलाके में लगभग नौ कट्ठे का एक प्लॉट है। बताया जा रहा है कि जमीन की कीमत करोड़ों में है। जिसे कब्जा करने डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई रवि प्रसाद गए थे। तेजस्वी ने अपने ट्वीट में कहा कि 'जंगलराज के रखवाले दिल्ली वाले बिहार के कथित मुंहबोले चुनावी बेटा को भाजपाइयों की गुंडागर्दी पर बोलना चाहिए। डिप्टी सीएम का भाई हथियारों से लैस होकर दिनदहाड़े पटना की कीमती जमीनों को कब्जा रहा है जब जमीन मालिक विरोध करते हैं तो कहता है इन्हें उठा कर डिप्टी सीएम आवास ले चलो।'
उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने जमीन विवाद मामले में खुद को जोड़े जाने पर शनिवार को सफाई दी। उन्होंने कहा कि मेरे जिस भाई का नाम आ रहा है उससे मेरा कोई संपर्क नहीं है। मेरा 5 साल पहले से ही रिश्ता खत्म है। किसी तरह का मामला आता है तो उसमें रेणु देवी का नाम क्यों? जब मेरा कोई नाता रिश्ता ही नहीं है तो नाम क्यों घसीटा जा रहा है|
उन्होंने कहा कि,''जिसने नीतीश कुमार के राज को जंगल राज लिखा है वो जंगल राज नहीं वो मंगल राज है। मैं लीगल एक्शन लूंगी। अगर किसी ने भी गलत किया हो तो उसकी सजा उसी समय उसे मिलनी चाहिए थी|
बता दें ,''पटना के पटेल नगर इलाके के दो निवासियों ने शुक्रवार को बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के भाई रवि प्रसाद पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया। इस जमीन के मालिक ब्रह्मानंद सिंह और श्रवण कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मुख्य सचिव और डीजीपी समेत बिहार के अन्य आला अधिकारियों को मामले में हस्तक्षेप करने के लिए पत्र लिखा है।
इस मामले में श्रवण कुमार ने कहा कि पटना के पटेलनगर इलाके में उनकी साढ़े छह कट्ठा जमीन है, उसकी कीमत कीमत करोड़ों में है| उन्होंने कहा कि 21 जून को 4-5 गाड़ियों पर सवार होकर आपराधिक तत्व उनकी जमीन पर कब्जा करने के लिए पहुंच थे| उन्होंने शास्त्रीनगर थाने को इसकी जानकारी दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची| इधर, ब्रह्मानंद सिंह ही खुद जमीन कब्जा करने वालों का विरोध करने के लिए आगे बढ़े तब उन्हें पता चला कि जमीन कब्जा करने आए लोग डिप्टी सीएम के रिश्तेदार हैं|
ब्रह्मानंद सिंह ने कहा, रवि प्रसाद उर्फ पिन्नू ने अपने साथियों के साथ 21 जून को पटेल नगर में मेरा प्लॉट हड़प लिया। उन्होंने प्लॉट पर एक दीवार का निर्माण भी शुरू कर दिया है। जब हमने उनके जबरन कृत्य पर आपत्ति जताई, तो प्रसाद ने मुझे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और अपने सहयोगियों से मुझे और श्रवण को पटना में डिप्टी सीएम रेणु देवी के आधिकारिक आवास पर ले जाने के लिए कहा।
जमीन मालिक ने कहा कि, 21 जून को जमीन हड़पने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमने फुटेज मुख्यमंत्री और अन्य शीर्ष अधिकारियों को भेज दिए हैं। जब घटना 21 जून को हुई, तो हमने तुरंत शास्त्री नगर पुलिस स्टेशन को सूचित किया, लेकिन मौके पर कोई नहीं आया। जमीन का बाजार मूल्य 6-7 करोड़ रुपये है।
बता दें कि रवि प्रसाद उर्फ पिन्नू ने दो साल पहले बेतिया में उसकी दबंगई और गुंडागर्दी का एक वीडियो सामने आया था| पिन्नू ने बीच बाजार में एक दवा दुकानदार की बर्बर तरीके से पिटाई कर दी थी, बेतिया के स्थानीय लोगों के मुताबिक पूरे शहर में पिन्नू का आतंक कायम है|