लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है। 75 में से 67 सीटों पर जीत का परचम लहराया है। उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मिली जीत के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ब्लाक प्रमुख चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है| यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए क्षेत्र पंचायत के चुनावों में भाजपा अधिक से अधिक अपने ब्लाक प्रमुख बनना चाहेगी|
ब्लाक प्रमुख के चुनाव को लेकर जल्द ही अधिसूचना जारी होगी। जिपं अध्यक्ष चुनाव में मिली जीत के बाद भाजपा ने शनिवार को कहा,'' क्षेत्र पंचायत के चुनावों में भाजपा बड़ी जीत दर्ज़ करेगी|
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव परिणाम पर उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा,''पंचायत के चुनावों में भाजपा 75 में 67 सीटें जीती है। हम कार्यकर्ताओं के दम पर 2022 का भी चुनाव जीतेंगे। अपने ज़िला पंचायत अध्यक्ष जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। क्षेत्र पंचायत के चुनावों में भी भाजपा बड़ी जीत दर्ज़ करेगी|
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले जिला पंचायत का चुनाव काफी अहम माना जा रहा है। शनिवार को यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव वोटिंग के बाद 75 जिलों के परिणाम आ चुके हैं। इनमें 65 सीटों पर कब्जा जमाकर बीजेपी ने अपना परचम लहरा दिया है। 2 सीटें बीजेपी की सहयोगी अपना दल को मिली हैं। समाजवादी पार्टी को मात्र 5 सीटों से संतोष करना पड़ा है। इसके अलावा लोकदल, निर्दलीय और जनसत्ता दल को 1-1 सीट मिली है।