मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

तेजस्वी के कहने से न सरकार बनती है, न सरकार गिरती है: तेजस्वी के बयान पर बोले बिहार के उपमुख्यमंत्री

पटना: तेजस्वी यादव के बिहार सरकार पर दिए गए बयान पर भाजपा ने कहा,''तेजस्वी के कहने से न सरकार बनती है, न सरकार गिरती है।दरअसल,'' बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव के एक बयान…

तेजस्वी के कहने से न सरकार बनती है, न सरकार गिरती है: तेजस्वी के बयान पर बोले बिहार के उपमुख्यमंत्री
तेजस्वी के कहने से न सरकार बनती है, न सरकार गिरती है: तेजस्वी के बयान पर बोले बिहार के उपमुख्यमंत्री | फ़ोटो: TVL News

पटना: तेजस्वी यादव के बिहार सरकार पर दिए गए बयान पर भाजपा ने कहा,''तेजस्वी के कहने से न सरकार बनती है, न सरकार गिरती है।दरअसल,'' बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव के एक बयान ने बिहार में सियासी तूफान खड़ा कर दिया है| तेजस्वी यादव ने एक ऐसा दावा किया है, जिससे विपक्ष तो जोश में आ गया है लेकिन सत्ता पक्ष का मानो खून खौल उठा हो| RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि दो-तीन महीने में बिहार की सरकार गिर जाएगी।




तेजस्वी यादव द्वारा बिहार सरकार को लेकर दिए बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा,'तेजस्वी के कहने से न सरकार बनती है, न सरकार गिरती है। लगता है तेजस्वी लंबे अंतराल के बाद बिहार में आए हैं, तो लगा कि कुछ बड़ा धमाका होना चाहिए, इसलिए कह गए|




दरअसल, शुक्रवार को तेजस्वी यादव अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के दौरे पर पहुंचे| राघोपुर पहुंचने के बाद तेजस्वी यादव आम लोगों से बात कर रहे थे|प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति है| ऐसे में लोगों ने तेजस्वी यादव के सामने अपना दुखड़ा सुनाना शुरु किया| लोग अपने लोग तेजस्वी यादव से अपनी समस्याएं बताने लगे|



 इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि घबराइए मत, यह सरकार दो से तीन महीने रुक जाइए सरकार गिरने वाली है। उनके इस बयान के बाद से राजनीतिक गरमाहट आ गई है। मालूम हो कि दिल्‍ली में रहने के बाद तेजस्‍वी हाल ही में पटना लौटे हैं। यहां लौटते ही उन्‍होंने चिराग पासवान को आमंत्रण दे दिया। इसके साथ ही राज्‍य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कोरोना, बेरोजगारी, टीकाकरण आदि के मुद्दे पर सरकार को घेरा। इस बीच उनके इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। 



 तेजस्वी यादव उन्होंने लोगों को दिलासा देते हुए कहा कि 'घबराने की जरूरत नहीं है, 2 से 3 महीने में ये सरकार जाने वाली है|. ये बात तेजस्वी यादव ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कही|उनके इस बयान के साथ ही बिहार की सियासत लहक उठी|



नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान को लेकर पूरा विपक्ष एकजुट नजर आ रहा है| RJD अपने नेता के बयान को ये कहते हुए समर्थन कर रही है कि 'सरकार बनाने के लिए जो जादुई आंकड़ा चाहिए, वो महागठबंधन के साथ बहुत जल्द होगा| NDA में जिस तरह के हालात हैं, वहां कई विधायक छटपटाहट महसूस कर रहे हैं|ऐसे में सभी की उम्मीद भरी निगाहें तेजस्वी यादव पर टिकी हैं'|




हाल के दिनों पर गौर करें तो पूर्व सीएम जीतन राम मांझी लगातार भाजपा पर हमलावर रहे हैं। इस क्रम में उन्‍होंने Vaccination Certificate पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्‍वीर पर भी आपत्ति जताई थी। इसके अलावा भी कई मौके पर उन्‍होंने तल्‍ख तेवर दिखाए। वहीं तेजस्‍वी के बड़े भाई तेजप्रताप से उनकी मुलाकात की भी खूब चर्चा हुई।



तमाम संभावनाओं को विराम देते हुए जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष आरसीपी सिंह ने केंद्र सरकार में शामिल होने की बात कही। उन्‍होंने स्‍पष्‍ट तौर पर कहा कि जदयू और भाजपा के संबंध मजबूत हैं। कहीं कोई विवाद नहीं है। 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।