पटना: पटना में RJD नेता तेजस्वी यादव ने अपने सरकारी आवास को कोविड केयर सेंटर में बदल दिया है। उन्होंने कहा,''राज्य सरकार से अपील है कि इसे आइसोलेशन वार्ड बनाया जाए क्योंकि मरीजों को सरकारी अस्पताल में बेड नहीं मिल रहा है। सारा इंतजाम हो गया है, सरकार से आग्रह है कि इसे चलाए।''तेजस्वी यादव ने कहा,'आशा है बिहार सरकार इस सकारात्मक पहल का स्वागत कर मानवीय हित में नियमानुसार इस कोविड केयर केंद्र का संचालन करेगी।
तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया,''अपने 1, पोलो रोड स्थित सरकारी आवास पर तमाम जरुरी मेडिकल दवाओं, आवश्यक उपकरणों तथा खाने-पीने की नि:शुल्क सुविधाओं से सुसज्जित राजद कोविड केयर की स्थापना कर नियमानुसार इसे सरकार द्वारा अपनाने का अनुरोध और सौंपने का निर्णय लिया है। आवश्यकता पड़ने पर इसे विस्तारित किया जा सकता है।
RJD ने ट्वीट किया,'' नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने निजी कोष से 1, पोलो रोड स्थित सरकारी आवास पर तमाम आवश्यक मेडिकल उपकरणों तथा खाने-पीने की नि:शुल्क सुविधाओं से सुसज्जित राजद कोविड केयर की स्थापना कर नियमानुसार इसे सरकार द्वारा अपनाने का अनुरोध और सौंपने का निर्णय किया है।