मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

असम-मेघालय सीमा पर हुई फायरिंग के बाद स्थिति तनावपूर्ण: मेघालय में असम के वाहनों की एंट्री पर रोक, मेघालय के 7 जिलों में 26 नवंबर तक इंटरनेट सेवाएं बंद; केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग

पश्चिम जयंतिया हिल्स/शिलांग: असम-मेघालय सीमा पर हिंसक झड़पों के बाद अब भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है| असम-मेघालय सीमा पर मेघालय के पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले के मुकरोह में गोलीबारी की घटना के बाद मेघ…

असम-मेघालय सीमा पर हुई फायरिंग के बाद स्थिति तनावपूर्ण: मेघालय में असम के वाहनों की एंट्री पर रोक, मेघालय के 7 जिलों में 26 नवंबर तक इंटरनेट सेवाएं बंद; केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग
असम-मेघालय सीमा पर हुई फायरिंग के बाद स्थिति तनावपूर्ण: मेघालय में असम के वाहनों की एंट्री पर रोक, मेघालय के 7 जिलों में 26 नवंबर तक इंटरनेट सेवाएं बंद; केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग | फ़ोटो: TVL News

 पश्चिम जयंतिया हिल्स/शिलांग: असम-मेघालय सीमा पर हिंसक झड़पों के बाद अब भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है| असम-मेघालय सीमा पर मेघालय के पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले के मुकरोह में गोलीबारी की घटना के बाद मेघालय के पंजीकरण वाले वाहनों को ही मेघालय में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। असम-मेघालय सीमा पर असम पुलिस ने वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया है। वहीँ,मेघालय सरकार ने राज्य के सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर शनिवार तक के लिए रोक लगा दी है



आपको बता दें कि ,असम-मेघालय सीमा पर लकड़ी की तस्करी को रोके जाने के दौरान मंगलवार तड़के (22 नवंबर, 2022 को)  हिंसा भड़क गई थी। हिंसा में 6 लोगों की मौत हो गई थी। घटना में मेघालय के पांच और असम के एक वन रक्षक सहित कुल छह लोगों की मौत हो गई थी। 


रिपोर्ट के मुताबिक,''असम के वन रक्षकों ने मेघालय के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी, जब वे दो राज्यों के बीच सीमा पर एक विवादित क्षेत्र से लकड़ी लेकर लौट रहे थे | फायरिंग में असम के एक वन रक्षक की भी मौत हो गई थी और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 



घटना के बाद मंगलवार को मेघालय सरकार ने 48 घंटों के लिए 7 ज़िलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी थी। मेघालय CM कोनराड संगमा ने प्रत्येक मृतक व्यक्ति के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी|


असम-मेघालय सीमा पर भड़की हिंसा: फायरिंग में 6 लोगों की मौत, मेघालय के 7 ज़िलों में इंटरनेट सेवाएं बंद 


मेघालय सरकार ने आज गुरुवार को (24 नवंबर, 2022 को) फिर से 7 ज़िलों में मोबाइल इंटरनेट और डेटा सेवाओं के निलंबन को और 48 घंटों के लिए बढ़ा दिया है।  अगले 48 (अड़तालीस) घंटे 24 नवंबर 2022 को सुबह 10:30 बजे से मेघालय के 7 (सात) जिलों में, पश्चिम जयंतिया हिल्स, ईस्ट जयंतिया हिल्स, ईस्ट खासी हिल्स, री-भोई, ईस्टर्न वेस्ट खासी हिल्स, पश्चिम खासी हिल्स और दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है।


मेघालय सरकार ने गृह मंत्री से केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग की

दिल्ली पहुंचे मेघालय-असम सीमा संघर्ष पर मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा,''आज हमारी मुलाकात गृह मंत्री अमित शाह से हुई। मुकरोह में असम पुलिस के तरफ से हुई फायरिंग में 6 लोगों की जान चली गई। घटना के बारे में हमने गृह मंत्री को जानकारी दी है| हमने उनसे मांग की है कि जिनकी मृत्यु हुई है उन्हें न्याय मिलना चाहिए और केंद्रीय एजेंसी द्वारा जांच करानी चाहिए। जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने हमारी बात सुनी और जल्द ही केंद्रीय एजेंसी की जांच होगी|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।