मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बिजनौर में पिता ने पेट्रोल डालकर दो मासूम बच्चों को जलाया: बेटे के बर्थडे पार्टी में खाना कम पड़ा, तो बच्चों पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग; गिरफ्तार

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों को ज़िंदा जलाया। थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गोपालपुर गांव में पिता ने बेटे के बर्थडे पार्टी में खाना कम पड़ने से नाराज होकर अपने ही दो…

बिजनौर में पिता ने पेट्रोल डालकर दो मासूम बच्चों को जलाया: बेटे के बर्थडे पार्टी में खाना कम पड़ा, तो बच्चों पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग; गिरफ्तार
बिजनौर में पिता ने पेट्रोल डालकर दो मासूम बच्चों को जलाया: बेटे के बर्थडे पार्टी में खाना कम पड़ा, तो बच्चों पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग; गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों को ज़िंदा जलाया। थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गोपालपुर गांव में पिता ने बेटे के बर्थडे पार्टी में खाना कम पड़ने से नाराज होकर अपने ही दो मासूम बच्चों के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।



परिवार के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और गंभीर हालत में दोनों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।हादसे में दोनों के चेहरे झुलस गये हैं| पुलिस ने आरोपी पिता अरुण को गिरफ़्तार कर लिया है।



पीड़ित मां (वंदना) ने बताया, "30 अक्टूबर को मेरे लड़के (आरव) का जन्मदिन था तो खाना कम पड़ने की वजह से मेरे बेटे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए मैं क़ानूनी कार्रवाई चाहती हूं।"



अरुण की पत्नी वंदना ने बताया,खाना कम पड़ने से नाराज होकर पति ने चार के साल बेटे आरव व ढाई साल की बेटी उर्वशी के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। दोनों बच्चे लपटों में घिर गए। दोनों जोर जोर से चिल्लाने लगे। सभी मेहमान दौड़ पड़े और किसी तरह से आग बुझाई। आग से दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए।


SP (सिटी) डा. प्रवीन कुमार रंजन ने कहा''पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने 30 अक्टूबर की रात में किसी बात पर झगड़ा होने के बाद उसके और बच्चों के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया है। बच्चे के मुंह जल गए हैं। हमने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। पति की गिरफ़्तारी कर ली है|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।