मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ नेहा राज और लवली काजल का भोजपुरी गाना 'ब्लेजर में बेजोड़ लागेला'

भोजपुरी लोकगीत में हर विधा के गीत गाये व बनाये जाते हैं, इसी बीच पति और पत्नी के बीच प्रेम स्नेह से भरा एक नया लोकगीत 'ब्लेजर में बेजोड़ लागेला' हम सबके बीच आया है, जिसमें युवा पत्नी बड़ी कातिल अदाओं स…

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ नेहा राज और लवली काजल का भोजपुरी गाना 'ब्लेजर में बेजोड़ लागेला'
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ नेहा राज और लवली काजल का भोजपुरी गाना 'ब्लेजर में बेजोड़ लागेला' | फ़ोटो: TVL News

भोजपुरी लोकगीत में हर विधा के गीत गाये व बनाये जाते हैं, इसी बीच पति और पत्नी के बीच प्रेम स्नेह से भरा एक नया लोकगीत 'ब्लेजर में बेजोड़ लागेला' हम सबके बीच आया है, जिसमें युवा पत्नी बड़ी कातिल अदाओं से अपने पति को रिझा रही है और उनकी खूब तारीफ कर रही है। उसके लुक, पहनावे और स्टाइल की खूब बखान करके मन मोह रही है। इस भोजपुरी लोकगीत को पॉपुलर सिंगर नेहा राज ने खूब मस्ती के साथ गया है। जोकि सुनने और देखने में कमाल का लग रहा है। वहीं इसके वीडियो में एक्ट्रेस लवली काजल अपने हुश्न का जलवा बिखेर रही हैं और इंडियन लुक में बिजली गिरा रही हैं। यह भोजपुरी लोकगीत 'ब्लेजर में बेजोड़ लागेला' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।


लवली काजल अपने पति पर प्यार जताते हुए बहुत प्यारी लग रही हैं। वह अपने हसबैंड को प्यार भरी नजाकत के साथ तारीफ करते हुए कह रही हैं कि...

'भले सांवर बाड़ा नाही कम बाड़ा हो, खाके मम्मी के कसम हैंडसम बाड़ा हो, दिलवा में बोली के गोली दागेला, अरे गोली दागेला... राजा हो ब्लेजर में तू बेजोड़ लागेला, ब्लेजर में बेजोड़ तू लागेला...'


वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'ब्लेजर में बेजोड़ लागेला' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने की सिंगर नेहा राज हैं, एक्ट्रेस लवली काजल है। इस गाने के गीतकार अर्जुन शर्मा है और संगीतकार रवि रॉज देवा है। पीआरओ ब्रजेश मेहर, वीडियो डायरेक्टर दिनेश कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, डीओपी सोनू हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

भोजपुरी की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 फ़रवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।