मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

ईरानी का राहुल गांधी पर पलटवार, बोली- किसानों का पक्ष लेने की बात कहने वाले घायल पुलिसकर्मियों के लिए एक शब्द नहीं कहा

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी राहुल गांधी की ओर से संवाददाता सम्मेलन में केंद्र सरकार पर किए गए हमले को लेकर पलटवार किया है। उन्होंने…

ईरानी का राहुल गांधी पर पलटवार, बोली- किसानों का पक्ष लेने की बात कहने वाले घायल पुलिसकर्मियों के लिए एक शब्द नहीं कहा
ईरानी का राहुल गांधी पर पलटवार, बोली- किसानों का पक्ष लेने की बात कहने वाले घायल पुलिसकर्मियों के लिए एक शब्द नहीं कहा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी राहुल गांधी की ओर से संवाददाता सम्मेलन में केंद्र सरकार पर किए गए हमले को लेकर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि किसानों का पक्ष लेने की बात कहने वाले राहुल गांधी ने दिल्ली हिंसा में घायल हुए 300 पुलिस कर्मियों के लिए एक भी शब्द नहीं कहा।




राहुल गांधी के बाद प्रेस वार्ता के बाद ईरानी ने कहा कि,''आज राहुल गांधी के मुख से घायल एक भी पुलिस कर्मी के लिए सांत्वना के शब्द नहीं निकले। आज राहुल गांधी के मुख से एक भी मीडियाकर्मी जिन पर हमला हमला हुआ, उन पर संवेदना के एक भी शब्द सुनाई नहीं दिए।ईरानी ने कहा कि,''राहुल गांधी ने कहा है कि 26 जनवरी को जो दृश्य देश ने दिल्ली में देखा राहुल गांधी का मानना है कि वही हिंसा जल्द ही देश के हर शहर में जनता देख पाएगी। मैं राष्ट्र से अपील करती हूं राहुल गांधी के जितने भी मंसूबे है उन्हें हमें मिलकर नाकामयाब करना होगा|




नए कृषि क़ानूनों और किसानों के प्रदर्शन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार शाम को एक प्रेस वार्ता की| राहुल गांधी ने कहा कि ,''सरकार को किसानों से बात करनी चाहिए और उन्हें कोई समाधान देना चाहिए। जैसा मैंने पहले भी कहा है कि इसका एक मात्र समाधान इन कृषि क़ानूनों को वापस लेना है| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि,''देश के युवाओं को बता देना चाहता हूं कि इन कानूनों को समझने की जरूरत है| 



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि,''सरकार समस्या को सुलझाने की बजाय किसानों को पीट रही है, धमका रही है, NIA का प्रयोग कर रही है। किसानों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है| आज जो हो रहा है, सिंघू बॉर्डर पर सरकार जो किसानों पर आक्रमण कर रही है, किसानों को मार रही है; ये बिल्कुल गलत है|




कृषि कानून के तीन बड़े नुकसान

● पहला कानून, हमारे मंडी सिस्टम को नष्ट कर देगा। 

● दूसरा कानून, 4-5 बिजनेसमैन जितना भी अनाज स्टोर करना चाहते हैं, चाहे लाखों टन, स्टोर कर सकते हैं। ये कानून लागू होने के बाद किसान अपनी फसल के दाम का मोलभाव नहीं कर पायेगा|

● तीसरा कानून, सबसे अजीब कानून कि किसान कोर्ट नहीं जा सकता। इन तीन कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली के बाहर खड़े हैं|





प्रेस वार्ता में गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा को लेकर राहुल गांधी ने कहा,''किसानों को लाल किले में किसने जाने दिया और क्यों जाने दिया? क्या गृह मंत्रालय का काम नहीं है कि लाल किले पर इनको जाने से रोका जाए, उसके लिए कौन जिम्मेदार है? गृह मंत्री से जाकर पूछिए| उसके पीछे क्या आयडिया था, किस प्रकार से जाने दिया गया; वो भी पूछ लीजिए|




राहुल गांधी ने कहा,''प्रधानमंत्री इन 5 लोगों के लिए काम करते हैं। उनके लिए नोटबंदी की, उनके लिए जीएसटी बनाई, उनके लिए किसानों से भविष्य छीन रहे हैं। प्रधानमंत्री क्या बोलेंगे, उनके पास कुछ बोलने को नहीं है| मगर उनको ये नहीं लगना चाहिए कि किसान पीछे हट जायेंगे। मैं किसानों से कहना चाहता हूं कि हम सब आपके साथ हैं; 1 इंच पीछे मत हटिये, ये आपका भविष्य है, इसके लिए आप लड़िये| ये जो 4-5 लोग हैं, ये जो आपका भविष्य चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं, इन्हें आपका भविष्य चोरी करने मत दीजिये, हम आपकी पूरी मदद करेंगे|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।