मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस: बिहार सरकार ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की याचिका को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, दाखिल की कैविएट

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर अब बिहार सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की है। केस को पटना से मुंबई ट्रांसफर किए जाने को लेकर रिया चक्रवर्ती की ओर से दाखिल याचिका के बाद सुशांत…

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस: बिहार सरकार ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की याचिका को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, दाखिल की कैविएट
सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस: बिहार सरकार ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की याचिका को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, दाखिल की कैविएट | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर अब बिहार सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की है। केस को पटना से मुंबई ट्रांसफर किए जाने को लेकर रिया चक्रवर्ती की ओर से दाखिल याचिका के बाद सुशांत के परिजनों ने भी कैविएट दाखिल की थी। अब बिहार सरकार ने भी कहा है कि कोई फैसला दिए जाने से पहले उसका पक्ष सुना जाए। 




बिहार सरकार ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की याचिका (सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पटना में दर्ज FIR को मुंबई स्थानांतरित करने की मांग) को चुनौती देते हुए सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष याचिका दायर की।




वकील केशव मोहन ने कहा कि बिहार सरकार ने रिया की उस उपील का भी विरोध किया है कि उनकी याचिका पर फैसले तक बिहार पुलिस की जांच पर रोक लगा दी जाए। बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की शीर्ष अदालत में याचिका के मद्देनजर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने गुरुवार को एक कैविएट (अर्जी) दायर की, ताकि इस मामले में कोई भी आदेश देने से पहले न्यायालय उनका भी पक्ष सुने। 




बता दें कि,'' रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर बिहार में दर्ज FIR की जांच को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि मुंबई में पहले ही इस मामले की जांच चल रही है। एक मामले की जांच दो जगहों की पुलिस नहीं कर सकती है। रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने बताया था कि जब पहले से ही इस मामले की मुंबई में जांच चल रही है तो बिहार में केस दर्ज करना उचित नहीं है।




सुप्रीम कोर्ट के समक्ष दायर अपनी याचिका में सुशांत सिंह राजपूत की मौत की मुंबई में जांच की मांग करते हुए रिया चक्रवर्ती ने दावा किया है कि वह निर्दोष हैं और उन्हें फंसाया गया है। याचिका में यह भी दावा किया गया है कि वह सुशांत के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थीं।





गौरतलब है कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा स्थित घर पर मृत पाए गए थे| उन्होंने अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी| हालांकि, पुल‍िस को उनके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था| इस मामले में मुंबई पुलिस की जांच जारी है| पुलिस इस मामले में राजपूत के परिवार के सदस्यों, रसोइये, बॉलीवुड हस्तियों संजय लीला भंसाली, फिल्म समीक्षक राजीव मसंद, अभिनेत्री संजना सांघी, उनकी महिला मित्र रिया चक्रवर्ती, कास्टिंग निर्देशक शानू शर्मा, फिल्मकार मुकेश छाबड़ा और यशराज फिल्म के आदित्य चोपड़ा समेत 40 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।