सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में बिहार पुलिस ने मुंबई में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे से की पूछताछ
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार पुलिस ने आज मुंबई में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के आवास पर उनसे पूछताछ की। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पूछताछ के बाद बिहार पु…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में बिहार पुलिस ने मुंबई में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे से की पूछताछ | फ़ोटो: TVL News
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार पुलिस ने आज मुंबई में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के आवास पर उनसे पूछताछ की। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पूछताछ के बाद बिहार पुलिस की एक टीम अंकिता लोखंडे के घर से चली गई|
बिहार पुलिस ने बुधवार को भी अंकिता लोखंडे के साथ पूछताछ की थी|सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनकी पूर्व गर्लफ्रेंडअंकिता लोखंडे ने बुधवार को बिहार पुलिस के सामने कई खुलासे किए थे। अंकिता लोखंडे ने बताया था कि रिया चक्रवर्ती के साथ सुशांत रिलेशनशिप खत्म करना चाहते थे, क्योंकि वो उन्हें परेशान कर रही थी।
अंकिता ने इस दौरान सुशांत सिंह राजपूत के साथ साल 2019 में हुई अपनी अंतिम चैट की डिटेल्स पुलिस को उपलब्ध कराई। अंकिता ने बताया था कि फिल्म मणिकर्णिका के प्रमोशन के दौरान सुशांत ने उन्हें विश करने के लिए मैसेज किया था। इस दौरान उनके बीच चैट पर काफी बातचीत हुई थी। इसी दौरान सुशांत भावुक हो गए थे और उन्होंने बताया था कि वे रिया चक्रवर्ती के साथ रिलेशनशिप से काफी परेशान हो चुके थे और ब्रेकअप करना चाहते थे। सुशांत ने बताया था कि रिया उन्हें बहुत परेशान कर रही हैं।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 30 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।