मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआई कर रही है। रविवार को लगातार तीसरे दिन सीबीआई ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की| सुशांत मामले में सीबीआई की विशेष जांच टीम ने रिया चक्रवर्ती से 9 घंटे तक पूछताछ की।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में CBI द्वारा करीब नौ घंटे पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती मुंबई के सांताक्रूज स्थित DRDO गेस्ट हाउस से निकली। CBI ने उनसे शुक्रवार और शनिवार को भी पूछताछ की थी।इस मामले में सीबीआई जांच का आज 10वां दिन है। इस क्रम में सीबीआई ने रविवार को रिया चक्रवर्ती से तीसरी बार पूछताछ की, जो करीब नौ घंटे तक चली।
CBI अधिकारियों के मुताबिक, रिया रविवार सुबह 10.15 बजे अपने भाई के साथ डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची। सूत्रों ने कहा कि उनसे सुशांत के आवास पर पहले के निजी कर्मचारियों को बदलने के कारणों और दिवंगत अभिनेता को उनके परिवार से दूर रखने के कारणों के बारे में भी पूछताछ की|वहीं, रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती से भी सीबीआई ने लगातार चौथे दिन पूछताछ की।
सीबीआई की टीम ने सुशांत सिंह राजपूत केस में शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती से 10 घंटे और फिर शनिवार को 7 घंटे तक कई अहम सवाल किए गए थे। कुल मिलाकर अब तक रिया से 26 घंटे की पूछताछ हो गई है। इस मामले में सीबीआई जांच का आज 10वां दिन है।