मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Ujjain Rape Horror: उज्जैन नाबालिग रेप मामले में आरोपी ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार

उज्जैन:मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में गुरुवार को आरोपी ऑटो ड्राइवर भरत सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है| साथ ही 3 अन्य लोगों से भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही…

Ujjain Rape Horror: उज्जैन नाबालिग रेप मामले में आरोपी ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार
Ujjain Rape Horror: उज्जैन नाबालिग रेप मामले में आरोपी ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

उज्जैन:मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में गुरुवार को आरोपी ऑटो ड्राइवर भरत सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है| साथ ही 3 अन्य लोगों से भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है| आरोपी भरत सोनी को शहर के सिविल अस्पताल लाया गया। दरअसल,  आरोपी भरत सोनी गिरफ्तारी के बाद पुलिस से बचने की कोशिश में गिरकर घायल हो गया था और अब उसे यहां लाया गया है।  वहीं, पीड़िता जिन-जिन इलाकों से घायल हालत में गुजरी थी, उन जगहों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है| 



इंस्पेक्टर अजय कुमार ने कहा, "आज, हम हम क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए और लड़की द्वारा पहने गए कपड़े बरामद करने के लिए मौके पर पहुंचे। मौका पाकर भरत सोनी ने भागने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। इस दौरान वह सीमेंट सड़क पर गिर गया और उसके हाथ - पैर में चोटें आईं।''



उज्जैन SP सचिन शर्मा ने बताया, "घटना के दिन और स्थल के हमारे पास टेक्निकल साक्ष्य हैं। बच्ची ने जिन लोगों से मदद और संपर्क किया उनसे हमने विस्तृत कथन लिए हैं और यह सब हमारी विवेचना के भाग होंगे और अभियोजन में मदद करेंगे... उज्जैन की जनता के लिए नरेटिव फैलाने की कोशिश की जिसमें बताया गया कि लोगों ने बच्ची की मदद नहीं की। हमने जब जांच की तो पता चला कि मोहल्ले के लोगों ने आर्थिक मदद की थी। किसी ने 50 तो किसी ने 100 रुपए दिए थे। इससे अच्छा हो सकता था लेकिन उज्जैन के सभी जागरूक लोगों का आभार व्यक्त करते हैं।"



आपको बता दें कि, एक 12 वर्षीय नाबालिग को अर्धनग्न अवस्था में बड़नगर रोड स्थित मुरलीपुरा क्षेत्र की एक कॉलोनी में घूमती मिली। घटना बुधवार की महाकाल थाना क्षेत्र की है।




दरअसल, 12 वर्षीय बच्ची की मानवता को शर्मसार करने वाली सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी, जिसमें वह बिना कपड़ों के खून से लथपथ मदद मांगने के लिए शहर की गलियों में लगभग तीन घंटों तक दर-दर भकटकी रही। जिसके बाद अंत में एक स्थानीय आश्रम के पुजारी राहुल शर्मा ने उसकी मदद की थी। इसके बाद महाकाल थाना पुलिस को जब डायल 100 की मदद से सूचना मिली, जिसके बाद वे उसे तुरंत उसे थाने लाए। गंभीर हालत होने के कारण उसे मेडिकल हेतु चरक अस्पताल भेज दिया गया। बच्ची की हालत ज्यादा गंभीर होने की वजह से उसे इंदौर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां ऑपरेशन के बाद हालत में सुधार है। 



पुलिस के मुताबिक, लड़की सतना के जैतपुर की रहने वाली है। सतना की पुलिस भी उज्जैन पुलिस के संपर्क में है। वह 24 सितंबर को जैतवारा से गायब हुई थी। उसकी गुमशुदगी भी दर्ज की थी। पुलिस ने काउंसलर की मदद से मासूम से कुछ जानकारी हासिल की है। पुलिस को बस स्टैंड से जो फुटेज मिले हैं, उससे साफ है कि वह ट्रेन से आई थी और बस स्टैंड से उसने ऑटो लिया था। इस मामले में पीड़िता ने खुलासा किया है कि वह सतना के अपने गांव से उज्जैन भागकर गई थी, जहां ऑटो ड्राइवर ने उसके साथ रेप किया।



उज्जैन नाबालिग रेप मामले पर एसपी सचिन शर्मा ने गुरुवार को बताया, ''सूचना मिलने पर बच्ची का तुरंत मेडिकल जांच कराया गया था। अभी तक की जानकारी में पता चला कि बच्ची सतना की है। घटना के समय और उस दिन बच्ची के संपर्क में आए 5 लोगों से पूछताछ की जा रही है।"



उज्‍जैन में नाबालिग बच्ची से दुष्‍कर्म के मामले पर ASP जयंत सिंह राठौड़ ने कहा, "महाकाल थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है...मामले में 3 टीमों का गठन किया गया है...कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।...बच्ची की तबीयत ठीक नहीं थी, उसे इंदौर के एमवायएच अस्पताल में रखा गया है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।"



दोषियों को मौत की सजा मिलनी चाहिए: पुजारी राहुल शर्मा

 उज्जैन की नाबालिग बलात्कार पीड़िता की मदद करने वाले पुजारी राहुल शर्मा ने कहा, "जैसे ही मैंने लड़की को देखा, जो अर्धनग्न अवस्था में थी और खून बह रहा था, मैंने उसे ढकने के लिए कपड़ा दिया। मैंने उससे बहुत कुछ पूछा लेकिन मुझे समझ नहीं आया कि वो क्या कह रही थी। मैंने तुरंत हेल्पलाइन '100' पर कॉल किया, 20 मिनट के भीतर पुलिस आ गई और आज लड़की सुरक्षित है। ऐसा लग रहा था कि उसने यहां तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय की है। दोषी पाए जाने वालों को मौत की सजा दी जानी चाहिए।"



कानूनी कार्रवाई हो रही है: तोमर

उज्जैन में नाबालिग बच्ची के साथ हुए रेप मामले पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा,'कानूनी कार्रवाई हो रही है|



सख्त कार्रवाई होनी चाहिए: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह

उज्जैन में नाबालिग बच्ची से रेप मामले पर पूर्व सीएम और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा, 'सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जिसने भी ऐसा किया है उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए'



NCPCR ने मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस भेजा

मध्य प्रदेश के उज्जैन में नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के बाद अर्धनग्न अवस्था में घुमने और स्थानीय लोगों द्वारा मदद न करने के वायरल वीडियो पर NCPCR प्रमुख प्रियांक कानूनगो ने कहा, "हम इस बच्ची के हाल-चाल को लेकर DM को लिख रहे हैं और उसकी मेडिकल रिपोर्ट मांग रहे हैं। हमने SP को भी लिखा है और FIR की कॉपी, बच्ची के बयान की कॉपी और घटना का ब्योरा SP से मांगा है। हमें इस घटना की जानकारी अखबारों से मिली और इसके आधार पर मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस भेजा है। जिन लोगों ने इस बच्ची की मदद नहीं की उनके खिलाफ भी विधिवत कार्रवाई की जाएगी।"


बच्ची अभी सदमे में है: NCPCR

उज्जैन नाबालिग लड़की से बलात्कार मामले पर NCPCR सदस्य दिव्या गुप्ता ने गुरुवार को बताया, "मैं बच्ची की स्थिति देखकर आई हूं... वह ठीक हो रही है और रिकवर कर रही है... घटना में लिप्त आरोपियों को उज्जैन पुलिस ने पकड़ा है और पूछताछ जारी है... बच्ची अभी भावनात्मक रूप से सदमे में है... बच्ची किसी से बात नहीं कर रही अंजान चेहरे को देखकर घबरा रही है और उसे हटाने के लिए कह रही है। वह चिकित्सीय रूप से रिकवर कर रही है लेकिन भावनात्मक रूप से सदमे में है।"


आरोपियों को फांसी होनी चाहिए: DCW

दिल्ली महिला आयोग (DCW) प्रमुख स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को कहा, "उज्जैन में एक 12 साल की लड़की के साथ बर्बरता से रेप किया गया।...मध्य प्रदेश पुलिस को आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए और सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। ये कौन लोग हैं जिन्हें दया नहीं आई..जब नग्न अवस्था में खून से लथपथ हालत में 12 साल की छोटी बच्ची घर-घर जाकर मदद की गुहार लगा रही थी क्या ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए?...हम किस तरीके का देश बना रहे हैं? ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए...मामला फास्टट्रैक कोर्ट में जाना चाहिए और ऐसे लोगों को फांसी होनी चाहिए। अगर ऐसी घटनाएं हर दूसरे दिन होती रहेंगी तो हमारी बेटियां कैसे बचेंगी और कैसे पढ़ेंगी... मैं सख्त कार्रवाई और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की अपील करूंगी।"


दर्दनाक है: अखिलेश

उज्जैन में हुई नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "12 साल की बेटी के साथ जो घटना हुई वह दर्दनाक है... सरकार को इसका जवाब देना चाहिए कि इन्होंने पिछले 20 सालों में माताओं-बहनों की सुरक्षा के लिए क्या किया। इन्होंने कुछ काम नहीं किया इसलिए ऐसी घटनाएं हो रही हैं...  मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के आंकड़े बताते हैं कि महिलाएं (इन राज्यों में) असुरक्षित हैं।"



MP में कानून इतना सख्त है कि कोई भी शैतान सुरक्षित नहीं रह सकता: उषा ठाकुर

मध्य प्रदेश के उज्जैन में नाबालिग लड़की से रेप मामले पर बीजेपी नेता उषा ठाकुर ने गुरुवार को कहा, "सरकार और प्रशासन अपना काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश में कानून इतना सख्त है कि कोई भी शैतान सुरक्षित नहीं रह सकता. यहां मौत की सजा का प्रावधान है. लड़की इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसके माता-पिता के बारे में पता लगाया जा रहा है...अगर ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं, तो समाज, परिवार और सभी को चिंता करनी होगी - अपने बच्चों को आध्यात्मिक संस्कृति सिखाएं। हम महिलाओं को अपनी माँ-बहन मानते हैं। ये मैकाले की शिक्षा पद्धति के कारण इस संस्कृति के अभाव का ही दुष्परिणाम है कि इतने कड़े कानून के बावजूद भी महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है...ऐसे अपराधियों को चौराहे पर फाँसी दे देनी चाहिए, उनका अंतिम संस्कार नहीं करना चाहिए और चील-कौवे उनके शरीर को खाना चाहिए..."



बीजेपी जन्मजात महिला विरोधी: कांग्रेस

मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने उज्जैन में नाबालिग लड़की से बलात्कार की घटना पर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने कहा, "यह बेहद शर्मनाक घटना है। शिवराज सिंह चौहान महिलाओं को वोट बैंक मानते थे। वह राज्य में महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे सके। हम दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग करते हैं।"



कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने कहा, "बीजेपी जन्मजात महिला विरोधी है, क्योंकि बीजेपी का जनक संघ ही घोर महिला विरोधी है। आँकड़े बताते हैं कि मध्यप्रदेश में महिलाओं पर सर्वाधिक अत्याचार होता है। उज्जैन में जो निर्भया कांड हुआ मुझे लगता है उस बिटिया के शरीर से एक-एक बूँद जो खून की टपकी है, उतने खून के आँसू भारत माँ रोई है।



मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विवेक गुप्ता ने प्रदेश की पुलिस पर निष्क्रियता के आरोप लगाए हैं। डीजीपी को लिखे पत्र में गुप्ता ने कहा कि यह मामला सरकारी तंत्र की विफलता का उदाहरण बन चुका है। पुलिस की ऐसी ही निष्क्रियता व अकर्मण्यता के कारण मध्यप्रदेश बलात्कार के मामलों में नंबर वन बन चुका है। डीजीपी से उन्होंने मांग की है कि अपराधियों को तुरंत पकड़कर त्वरित न्याय हो ताकि महिला सुरक्षा और महाकाल की नगरी उज्जैन की छवि बरकरार रहे।  


बच्ची के साथ हुई बर्बरता आत्मा को झकझोर देने वाली है: प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा, "भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में एक छोटी बच्ची के साथ हुई बर्बरता आत्मा को झकझोर देने वाली है। अत्याचार के बाद वह ढाई घंटे तक दर-दर मदद के लिए भटकती रही और फिर बेहोश होकर सड़क पर गिर गई लेकिन मदद नहीं मिल सकी। ये है मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा? भाजपा के 20 साल के कुशासन तंत्र में बच्चियां, महिलाएं, आदिवासी, दलित कोई सुरक्षित नहीं है। लाडली बहना के नाम पर चुनावी घोषणाएं करने का क्या फ़ायदा है अगर बच्चियों को सुरक्षा और मदद तक नहीं मिल सकती?



कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "मोदी जी जगह-जगह घूमकर महिला आरक्षण का सपना दिखा रहे हैं, और वाहवाही बटोरने की कोशिश कर रहे हैं।   असलियत ये है कि, भाजपा शासित मध्य प्रदेश से एक 12 वर्षीय नाबालिग से हैवानियत की बेहद पीड़ादायक घटना सामने आई है।  महिलाओं के साथ दुष्कर्म के सर्वाधिक मामले, भाजपा शासित मध्य प्रदेश में हैं, जहाँ हर दिन 8 बलात्कार की घटनाएँ होती हैं। मोदी जी और उनके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी को चुनाव प्रचार से फ़ुर्सत मिले तो वो शायद मध्य प्रदेश की महिलाओं की चीख़ें सुन पाएंगे।



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "मध्य प्रदेश में एक 12 साल की बच्ची के साथ हुआ भयावह अपराध, भारत माता के हृदय पर आघात है।  महिलाओं के खिलाफ़ अपराध और नाबालिग बच्चियों के खिलाफ़ हुए दुष्कर्म की संख्या सबसे ज़्यादा मध्य प्रदेश में है। इसके गुनहगार वो अपराधी तो हैं ही जिन्होंने ये गुनाह किए। साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार भी है, जो बेटियों की रक्षा करने में अक्षम है। न न्याय है, न कानून व्यवस्था और न अधिकार - आज, मध्य प्रदेश की बेटियों की स्थिति से पूरा देश शर्मसार है। मगर, प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री में बिल्कुल शर्म नहीं है - चुनावी भाषण, खोखले वादों और झूठे नारों के बीच बेटियों की चीखें उन्होंने दबा दी हैं।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।