मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बॉलीवुड के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर टॉप फिल्म निर्माताओं के कोर्ट जाने पर भड़कीं कंगना, बोलीं- गटर में रेंगने वालों अब...

नई दिल्ली: बॉलीवुड और उसके सदस्यों के खिलाफ गैर-जिम्मेदार, अपमानजनक और अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है| चार बॉलीवुड एसोसिएशनों और 34 बॉलीवुड निर्माताओं द्वारा…

बॉलीवुड के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर टॉप फिल्म निर्माताओं के कोर्ट जाने पर भड़कीं कंगना, बोलीं- गटर में रेंगने वालों अब...
बॉलीवुड के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर टॉप फिल्म निर्माताओं के कोर्ट जाने पर भड़कीं कंगना, बोलीं- गटर में रेंगने वालों अब... | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: बॉलीवुड और उसके सदस्यों के खिलाफ गैर-जिम्मेदार, अपमानजनक और अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है| चार बॉलीवुड एसोसिएशनों और 34 बॉलीवुड निर्माताओं द्वारा दिल्ली HC में याचिका दाखिल की है| यह मुकदमा रिपब्लिक टीवी और इस चैनल के अर्नब गोस्वामी व प्रदीप भंडारी, टाइम्स नाउ चैनल के राहुल शिवशंकर और नविका कुमार के खिलाफ दायर किया गया है|




बॉलीवुड के खिलाफ गैर-जिम्मेदाराना और अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में मीडिया चैनलों के खिलाफ टॉप फिल्म निर्माताओं के कोर्ट जाने पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने बॉलीवुड पर हमला बोल दिया| रनौत ने कहा कि,'' ड्रग्स, शोषण, भाई-भतीजावाद और उत्पीड़न को बढ़ावा देने वाली फिल्म इंडस्ट्री को बेनकाब करके रहूंगी|



#BollywoodStrikesBack के हैशटैग के साथ कंगना ने ट्वीट कर कहा,''ड्रग्स, शोषण, भाई-भतीजावाद और जिहाद का गटर है बुलीवुड.. इस गटर को साफ करने के बजाय बंद किया जा रहा है.. 'बॉलीवुड स्ट्राइक बैक' ...मैं तो कहती हूं कि मुझ पर भी केस कर दो, जब तक मैं जीवित हूं तब तक मैं आप सभी को बेनकाब करता रहूंगी...



उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा- बड़े सितारे ना केवल महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करते हैं बल्कि यंग लड़कियों का शोषण भी करते हैं, वे सुशांत सिंह राजपूत जैसे यंग सितारों को उभरने नहीं देते हैं| वे 50 साल की उम्र में स्कूल किड्स का किरदार निभाना चाहते हैं, अगर उनके सामने कुछ गलत भी हो रहा हो तो भी वे किसी के लिए स्टैंड नहीं लेते हैं|




कंगना ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में एक अलिखित कानून है- तुम मेरे गंदे सीक्रेट्स छिपाओ और मैं तुम्हारे छिपाऊंगा| इनकी वफादारी का सिर्फ ये एक पैमाना है| जब से मैं पैदा हुई हूं तब से मैं इन कुछ फिल्मी परिवारों को इस इंडस्ट्री को चलाते हुए देख रही हूं| आखिर ये कब बदलेगा...? 




उन्होंने कहा कि,''मैं कई सालों से बॉलीवुड में शोषण और बुलीइंग की शिकायत कर रही हूँ आज़ उसी कारण एक कलाकार की मृत्यु हो गयी, अगर शुशांत की मृत्यु के बहाने बॉलीवुड का गटर साफ़ हो रहा है तो इनको इतनी तकलीफ़ क्यूँ हो रही है इसका भी सारा हिसाब है मेरे पास #BollywoodStrikesBack




उन्होंने कहा कि,''बॉलीवुड के गटर में रेंगने वालों अब पता चला कैसा लगता है जब सारे देश के सामने बेइज़्ज़त किया जाता है, निशाना बनाया जाता है,आइसलेट किया जाता है। क्यूँ कहीं छुप या भाग जाने का मन कर रहा है? तुम इतने सारे भेड़िए हो झुंड में, अकेले का मन तो करेगा की मर जाए,नहीं?









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।