मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

फुकरे 3 की एडवांस बुकिंग को लेकर आई ताजा अपडेट, जानें कब से होगी शुरू

नई दिल्ली: एक्सेल एंटरटेनमेंट की कॉमेडी एंटरटेनर फुकरे 3 इस साल आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म है। एंटरटेनिंग ट्रेलर और चार्टबस्टर गीत वे फुकरे के लॉन्च के बाद, प्रशंसक और दर्शक बड़ी स्क्रीन पर फिल्म दे…

फुकरे 3 की एडवांस बुकिंग को लेकर आई ताजा अपडेट, जानें कब से होगी शुरू
फुकरे 3 की एडवांस बुकिंग को लेकर आई ताजा अपडेट, जानें कब से होगी शुरू | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: एक्सेल एंटरटेनमेंट की कॉमेडी एंटरटेनर फुकरे 3 इस साल आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म है। एंटरटेनिंग ट्रेलर और चार्टबस्टर गीत वे फुकरे के लॉन्च के बाद, प्रशंसक और दर्शक बड़ी स्क्रीन पर फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस कॉमेडी एंटरटेनर को लेकर लोगों का  क्रेज आसमान छू रहा है, क्योंकि हाल ही में प्रशंसकों की एक बड़ी फ्लैश मॉब को दिल्ली, लंदन और न्यूयॉर्क की सड़कों पर फुकरे 3 के ट्रैक पर थिरकते हुए देखा गया था। 


फिल्म की प्रत्याशा दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, लोग अपने पसंदीदा किरदारों, हनी, भोली पंजाबन, चूचा, लाली और पंडित जी को देखने के लिए रोमांचित हैं, जो उनका मनोरंजन करने और उनके उत्साह को बढ़ाने के लिए सिल्वर स्क्रीन पर वापस आ रहे हैं। और अब फाइनली निर्माताओं ने बहुप्रतीक्षित फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू करने की घोषणा कर दी है।


ये फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी जो बेहद करीब है। ऐसे में दर्शक कॉमेडी एंटरटेनर के लिए निर्माताओं द्वारा फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू करने का इंतजार कर रहे थे। इस पर आई लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक दर्शकों का ये इंतजार अब खत्म हो गया है क्योंकि मेकर्स आने वाले रविवार से बहुप्रतीक्षित फिल्म फुकरे 3 की एडवांस बुकिंग देशभर में शुरू करेंगे।


रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने समय-समय पर ZNMD, दिल चाहता है जैसी कई और ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ दर्शकों को एंटरटेन किया है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।