मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

संसद में गालियां: भाजपा सांसद रमेश बिधुड़ी ने बसपा सांसद दानिश अली पर की 'आपत्तिजनक टिप्पणी

नई दिल्ली: लोकसभा में गुरुवार रात भाजपा सांसद रमेश बिधुड़ी ने बहुजन समाज पार्टी के सांसद कुँवर दानिश अली पर 'आपत्तिजनक और असंसदीय' भाषा का प्रयोग किया| बिधुड़ी ने सांसद दानिश अली के लिए उग्रवादी और आ…

संसद में गालियां: भाजपा सांसद रमेश बिधुड़ी ने बसपा सांसद दानिश अली पर की 'आपत्तिजनक टिप्पणी
संसद में गालियां: भाजपा सांसद रमेश बिधुड़ी ने बसपा सांसद दानिश अली पर की 'आपत्तिजनक टिप्पणी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: लोकसभा में गुरुवार रात भाजपा सांसद रमेश बिधुड़ी ने बहुजन समाज पार्टी के सांसद कुँवर दानिश अली पर 'आपत्तिजनक और असंसदीय' भाषा का प्रयोग किया| बिधुड़ी ने सांसद दानिश अली के लिए उग्रवादी और आतंकवादी शब्द का इस्तेमाल किया| लोकसभा में एक चर्चा के दौरान रमेश बिधुड़ी ने दानिश अली को कहा -ये मुल्ला उग्रवादी है.....ये आतंकवादी-उग्रवादी है, ये मुल्ला आतंकवादी है... ......उग्रवादी है| उन्होंने (बिधुड़ी) आगे कहा - इसकी बात नोट करते रहन??? अभी बाहर देखूंगा इस मुल्ले को।'



बता दें कि,' चंद्रयान-3 की सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देने पर सांसद दानिश अली ने आपत्ति जताई थी| उसके बाद बिधूड़ी ने कहा, “ श्रेय ले रहे हैं देश के वैज्ञानिक, इसका श्रेय जाता है तो देश के प्रधानमंत्री को जाता है|” इसके बाद रमेश बिधुड़ी ने दानिश अली से कहा -, 'ओए मुल्ले ..., ओए उग्रवादी, ऐ उग्रवादी बीच में मत बोलना,..... ये आतंकवादी-उग्रवादी है, ....ये मुल्ला आतंकवादी है.........अभी बाहर देखूंगा इस मुल्ले को।'



 बसपा सांसद दानिश अली ने बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ लोकसभा स्पीकर को विशेषाधिकार नोटिस दिया और अनुरोध किया कि इस मामले को विशेषाधिकार समिति के पास जांच और कार्रवाई के लिए भेजा जाये| फिलहाल ,सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा संसद में चर्चा के दौरान दिए गए विवादित वक्तव्य को लोकसभा प्रोसिडिंग के रिकॉर्ड से हटा दिया गया है|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।