मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Sushant Case: ड्रग्स मामले में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह को समन भेज सकती है NCB

मुंबई:बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच से जुड़े ड्रग्स मामले में एनसीबी पूछताछ के लिए इस हफ्ते सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को करेगी समन। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले म…

Sushant Case: ड्रग्स मामले में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह को समन भेज सकती है NCB
Sushant Case: ड्रग्स मामले में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह को समन भेज सकती है NCB | फ़ोटो: TVL News

मुंबई:बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच से जुड़े ड्रग्स मामले में  एनसीबी पूछताछ के लिए इस हफ्ते सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को करेगी समन। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग एंगल से जांच कर रहा नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह को इस सप्ताह पूछताछ के लिए एनसीबी दफ्तर बुलाया जा सकता है। 




गौरतलब है कि एनसीबी द्वारा पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती ने कथित तौर पर इनका नाम लिया था। रिया को नौ सितंबर को सुशांत को ड्रग्स देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।




सूत्रों ने कहा कि एनसीबी सारा अली खान, रकुलप्रीत कौर, श्रद्धा कपूर और सिमोन को इसी हफ्ते पूछताछ के लिए नोटिस भेज सकती है. ड्रग्स तस्करों से पूछताछ में इनका नाम आया है|रिपोर्ट्स के मुताबिक, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) इन अभिनेत्रियों को इस सप्ताह के अंत तक समन जारी कर सकता है। एनसीबी ने उन 10 लोगों के खिलाफ मामला बनाने की कोशिश की है जिन्होंने सुशांत राजपूत मामले से जुड़े ड्रग्स के आरोपों को लेकर गिरफ्तार किया है।




एनसीबी के एक सूत्र ने कहा कि ड्रग कानून प्रवर्तन एजेंसी को इन अभिनेत्रियों के पार्टियों के लिए कई बार पुणे के पास एक आईलैंड जाने के बारे में पता चलने के बाद ये फैसला लिया गया है।




28 वर्षीय अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के अलावा, इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किए गए अन्य लोग में उनके भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत के दो कर्मचारी और कथित ड्रग डीलर थे, जो बॉलीवुड से जुड़े हुए हैं।बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े इस ड्रग्स मामले में अब तक 16 गिरफ्तारी हो चुकी है|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।