मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से आज की पूछताछ ख़त्म हुई |
सुशांत सिंह राजपूत मामले में पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय से रवाना हो गई है|
सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस मामले में पूछताछ के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) के ऑफिस पहुंची थी| सुशांत सिंह राजपूत मामले में पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय से रवाना हो गई है|एजेंसी ने उनसे करीब साढ़े 8 घंटे तक पूछताछ की।
रिया अपने भाई शौविक के साथ आई थीं। उनसे भी करीब दो घंटे तक पूछताछ हुई। रिया चकवर्ती की कारोबारी प्रबंधक श्रुति मोदी भी एजेंसी द्वारा तलब किए जाने के थोड़ी ही देर बाद पेश हुईं। श्रुति मोदी 'राजपूत के लिए भी काम करती थीं।
अधिकारियों ने बताया कि रिया चक्रवर्ती और श्रुति मोदी का बयान धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि राजपूत के दोस्त और उनके साथ रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी को भी धन शोधन मामले में ईडी ने शनिवार को पेश होने के लिए तलब किया है। इन्हें भी अभिनेता के पिता द्वारा बिहार पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के संबंध में तलब किया गया है। पिठानी अभी मुंबई से बाहर बताए गए हैं।
सुशांत केस के सिलसिले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 7 अगस्त पूछताछ के लिए मुंबई में पेश होने का नोटिस भेजा था। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस में आर्थिक पहलू से जांच कर रहा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम रिया की संपत्ति को खंगाल रही है। जांच एजेंसी ने सुशांत के साथ रहने वाले उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को भी कल यानी 8 अगस्त को बुलाया है।