शिमला: हिमाचल प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी COVID19 पॉजिटिव पाए गए। उन्होंने 30 जुलाई को शिमला में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली थी। सुखराम चौधरी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
मंत्री सुखराम चौधरी ने ट्वीट कर कहा,'' मेरे निजी सहायक सोनू चौधरी के कोरोनो पॉज़िटिव आने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं। धन्यवाद|
सुखराम चौधरी के अलावा, उनकी दो बेटियां और पीएसओ भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं| सभी को शिमला के मशोबरा कोविड केयर सेंटर में भेजा गया है| वहीं, मंत्री को डीडीयू शिफ्ट किया गया है|
सुखराम चौधरी के कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने पर ने की हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चिंता जताई है| मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट किया,''प्रदेश मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी सुखराम चौधरी जी के कोरोना पॉज़िटिव होने की ख़बर चिंताजनक है। मैं ईश्वर से सुखराम जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।