मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बड़ी खबर! थिएटर मालिकों की रिक्वेस्ट पर, सलमान खान ने इस ईद पर ’राधे’ की थिएट्रिकल रिलीज़ की पुष्टि की

नई दिल्ली:सलमान खान को उनकी आने वाली फिल्म 'राधे' को थियेटर में रिलीज़ करने के लिए देश भर के थिएटर एग्जिबिटर्स एसोसिएशन द्वारा अनुरोध किया गया था, जिसके राइट्स ज़ी के पास हैं, क्योंकि इन सभी को लगता…

बड़ी खबर! थिएटर मालिकों की रिक्वेस्ट पर, सलमान खान ने इस ईद पर ’राधे’ की थिएट्रिकल रिलीज़ की पुष्टि की
बड़ी खबर! थिएटर मालिकों की रिक्वेस्ट पर, सलमान खान ने इस ईद पर ’राधे’ की थिएट्रिकल रिलीज़ की पुष्टि की | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:सलमान खान को उनकी आने वाली फिल्म 'राधे' को थियेटर में रिलीज़ करने के लिए देश भर के थिएटर एग्जिबिटर्स एसोसिएशन द्वारा अनुरोध किया गया था, जिसके राइट्स ज़ी के पास हैं, क्योंकि इन सभी को लगता था कि केवल सलमान खान की फिल्म ही महामारी के कारण सिनेमाघरों को हुए आर्थिक नुकसान से उबरने में मदद कर सकती है।




सलमान खान के साथ ज़ी खुद रिक्वेस्ट को ध्यान में रखकर राधे को सिनेमाघरों में रिलीज़ करने के लिए तैयार है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा*, "क्षमा करें मुझे सभी थिएटर मालिकों को वापस जवाब देने में लंबा समय लग गया... इस समय के दौरान यह एक बड़ा निर्णय है। मैं उन वित्तीय समस्याओं को समझ सकता हूं जिनसे थिएटर मालिक / एक्सहिबिटर्स गुज़र रहे हैं और मैं राधे को सिनेमाघरों में रिलीज कर के उनकी मदद करना चाहूंगा। बदले में, मैं उनसे 'राधे' देखने के लिए आने वाले दर्शकों के लिए थिएटर में अत्यधिक सावधानी बरतने की उम्मीद करूंगा। कमिटमेंट ईद का था और यह इंशाल्लाह 2021 की ईद में ही रिलीज़ होगी।



इस साल ईद पर सिनेमाघरों में राधे का आनंद लें .. गॉड विलिंग .. "



यह एक सर्वविदित तथ्य है कि पिछला साल लॉकडाउन और कोविड-19 के कारण बहुत से लोगों के लिए आसान नहीं रहा है खासकर सिनेमा हॉल मालिकों के लिए जिन्हें इसकी भारी मार झेलनी पड़ी है।



इसलिए, उन्होंने सलमान खान को भारत के विभिन्न राज्यों के फिल्म प्रदर्शकों से एक आवेदन पत्र के रूप में अनुरोध करते हुए लिखा कि वे अपनी आगामी फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ करें क्योंकि उनकी फिल्म न केवल सिंगल स्क्रीन मालिकों के भाग्य को पुनर्जीवित करने में सक्षम होगी, बल्कि सिनेमाघरों के मालिकों और कर्मचारियों को उनके भविष्य के संदर्भ में आशा की एक किरण प्रदान करेगी, और अब सुपरस्टार ने पुष्टि कर दी है कि वह इस साल ईद पर सिनेमाघरों में अपनी फिल्म रिलीज करेंगे।



उन्होंने सभी से सिनेमाघरों में जाने के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने और अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया है।


फ़िल्म 'राधे' को सलमान खान की ईद रिलीज की परंपरा को ध्यान में रखते हुए रिलीज किया जाएगा क्योंकि त्यौहारों के अवसर पर मेगा स्टार के प्रशंसकों के लिए यह एक इवेंट बन जाता है जब वे अपनी सुपर हिट फिल्में जैसे कि बजरंगी भाईजान, दबंग, किक, एक था टाइगर, बॉडीगार्ड इत्यादि जैसी फिल्मों के साथ उनका मनोरंजन करते है।



फ़िल्म प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित है जिसमें सलमान खान के साथ दिशा पटानी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी और जैकी श्रॉफ, जरीना वहाब और रणदीप हुड्डा भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'राधे' को सलमान खान, सोहेल खान और अतुल अग्निहोत्री के बैनर सलमान खान फिल्म्स, सोहेल खान प्रोडक्शंस और रील लाइफ प्रोडक्शन के तहर को-प्रोड्यूस किया गया है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।