गोंडा: ऑनर किलिंग का सामने आया मामला...पिता ही निकला बेटी का हत्यारा... पिता ने ही की थी बेटी की हत्या| लड़की का किसी लड़के से प्रेम प्रसंग से पिता था नाराज...पिता ने दुपट्टे से गला दबाकर की थी अपनी बेटी की हत्या|
थाने में पिता ने बेटी के प्रेमी व साथियों के नाम तहरीर देकर जांच को भटकाने का किया था प्रायस....करनैलगंज पुलिस ने मामले का किया खुलासा| पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर भेजा जेल| बीते वर्ष 31 जनवरी 2020 को हुई थीं घटना..., थाना कर्नलगंज क्षेत्र लोधनपुर पुरवा कपुरपुर का था पूरा मामला।
पुलिस के अनुसार,''31 जनवरी 2020 को विजय दुबे द्वारा कर्नलगंज कोतवाली को सूचना दी गई थी कि उसकी लड़की को गांव के ही तीन युवक 'सोनू, त्रियुगी नारायण व शुभम आए दिन छेड़छाड़ व परेशान किया करते थे जिससे तंग आकर 30 जनवरी 2020 की रात्रि को उसकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
कर्नलगंज कोतवाली के एक गांव में 30 जनवरी 2020 को एक युवती का शव गांव के पास स्थित एक पेड़ से लटकता हुआ पाया गया था। इस मामले में युवती के पिता की तहरीर पर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा किया गया था। आरोप था कि उक्त तीनों आरोपित उसकी बेटी के साथ आए दिन छेड़छाड़ करते थे। इससे आजिज आकर उसकी बेटी ने आत्महत्या कर लिया।
कर्नलगंज कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा किया गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मृत्यु की पुष्टि हुई थी। जांच के दौरान मृतका युवती का पिता संदेह के घेरे में आया। उससे पूछताछ की गई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान मृतका के पिता ने बताया कि उसकी बेटी का गांव के ही आरोपितों के साथ मेल मिलाप व संबंध था। उसे कई बार रोका गया लेकिन, वह नहीं मानी। इसी बात से नाराज होकर उसे मारापीटा गया। उसी के दुपट्टे से गला दबा दिया गया। इसके बाद पेड़ पर लटका दिया गया। साक्ष्य छिपाने के लिए विरोधियों के खिलाफ मुकदमा भी करा दिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपित पिता विजय बहादुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।